इस लॉजिक से तो राहुल द्रविड़ भी ओपनर बन जाते, कोहली की सेंचुरी के बाद सहवाग ने कही साफ बात

नई दिल्ली, 10 सितंबर: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जबरदस्त कम बैक करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सैकड़ा जड़ दिया है। ये सेंचुरी बताती है कि अभी वे रिटायरमेंट से कोसों दूर है और उनके खाते में कुछ और कुछ और शतक भी जुड़ने वाले हैं। विराट एशिया कप में अच्छी फॉर्म में नजर आए और धीरे-धीरे अपनी लय वापस हासिल करते हुए उन्होंने आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रनों की नाबाद पारी खेली।

विराट को ओपनर के तौर पर देखने की इच्छा

विराट को ओपनर के तौर पर देखने की इच्छा

विराट कोहली ओपनिंग में आए थे और इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम में विराट को ओपनर के तौर पर देखने वाले लोगों का लोगों का तांता लग गया। अब कोहली को देखकर ऐसा लगता है कि वह अपनी नई फॉर्म में कुछ समय टिकने के लिए आए हैं क्योंकि उन्होंने एशिया कप में शतक से पहले भी दो हाफ सेंचुरी भी लगाई थी। अब भारत का अभियान भले ही इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया हो लेकिन विराट कोहली एशिया कप के हाईएस्ट स्कोरर बने।

वीरेंद्र सहवाग इस बात से सहमत नहीं है

वीरेंद्र सहवाग इस बात से सहमत नहीं है

कोहली ने रोहित शर्मा द्वारा T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ओपनर के तौर पर विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में भी प्रदर्शन करने के मौके मिलते रहे हैं लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने इतने असरदार तरीके से बतौर ओपनर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। कई फैंस को लगता है कि विराट कोहली को टी-20 वर्ल्ड कप में भी ओपनिंग करनी चाहिए लेकिन भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग इस बात से सहमत नहीं है।

इस लॉजिक से तो राहुल द्रविड़ भी ओपनर हो सकते थे

इस लॉजिक से तो राहुल द्रविड़ भी ओपनर हो सकते थे

विराट कोहली की पारी के बारे में बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने इस बात पर जोर दिया कि केवल एक पारी यह तय नहीं कर सकती है कि विराट की बल्लेबाजी पोजीशन को ऊपर शिफ्ट कर दिया जाए। सहवाग ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा- नहीं, इस लॉजिक से तो राहुल द्रविड़ भी ओपनर हो सकते थे। सचिन तेंदुलकर टेस्ट मैच में भी ओपन कर सकते थे। उन्होंने 1-2 पारियों में ओपनर के तौर पर रन बनाए हैं। मुझे ऐसा अंदाजा है कि राहुल द्रविड़ ने भी 160 रन बनाए थे और बिना बाद नॉट आउट भी रहे थे। तो ऐसे में हम उन सबको ओपन करा सकते थे लेकिन यह लॉजिक काम नहीं करता है।

100 इंटरनेशनल शतक पर दिया साथ

100 इंटरनेशनल शतक पर दिया साथ

सहवाग ने कहा कि विराट कोहली को ओपनिंग करने के लिए बुलाया गया क्योंकि कप्तान नहीं खेल रहा था।

बता दें कि उस मुकाबले में रोहित शर्मा को आराम दिया गया था जिसके चलते केएल राहुल और विराट कोहली ने ओपनिंग की थी। हालांकि वीरेंद्र सहवाग को इस बारे में कोई कंफ्यूजन नहीं है कि अब कोहली इंटरनेशनल सेंचुरी पूरी कर सकते हैं। क्योंकि उनको अपनी फॉर्म वापस मिल गई है तो आने वाले समय में इस तरह की पारियां और देखने को मिलेगी। सहवाग ने कहा कि अब उसने अपना शतक पूरा कर दिया है। अगर वह 100 इंटरनेशनल सेंचुरी पूरी कर लेता है तो मुझे सरप्राइज नहीं होगा। उसके बाद फिर हम देख रहे होंगे कि वे 101वीं सेंचुरी कब लगाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+