Bloody...I want to...,' कोहली ने ऐसा क्या कहा जो अपना आपा खो बैठे गौतम गंभीर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

IPL 2023: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैच के बाद जो तीखी नोकझोंक हुई उसके पीछे का कारण कोहली के शब्द थे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोहली के शब्दों ने गंभीर को काफी नाराज कर दिया था।

gautam gambhir virat kohli

IPL 2023: आईपीएल का 43वां मैच एलएसजी के खिलाफ आरसीबी की जीत के लिए नहीं बल्कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच इकाना स्टेडियम के मैदान पर हुई नोकझोंक के कारण याद किया जाएगा। इस दौरान आईपीएल के नियमों का उल्लंन करने पर कोहली और गंभीर पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना भी लगा है। ऐसे में एक सवाल जो लोगों के जहन में बार-बार उठ रहा था कि ये विवाद आखिर इतना बढ़ा क्यों, दरअसल, एक रिपोर्ट में इसका जवाब मिल गया है।

आखिरकार, यह पता चला है कि वास्तव में गंभीर ने मैच के बाद जो तीखी प्रतिक्रिया दी उसके पीछे का कारण कोहली के शब्द थे। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोहली के शब्दों ने गंभीर को काफी नाराज कर दिया था।

इकाना स्टेडियम में 1 मई को विराट कोहली की किसी एक से बहस नहीं हुई बल्कि एलएसजी के नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, काइल मेयर्स और गौतम गंभीर के साथ तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी, जो बहस बाद में विराट और गंभीर के बीच आकर रुक गई। मैच के दौरान स्टेडियम में अलग-अलग एंगल पर लगे कैमरों के अलावा स्टैंड में फैंस द्वारा शूट किए गए वीडियो और फुटेज के जरिए इस पूरे विवाद को समझा जा सकता है।

दरअसल, विवाद की शुरुआत आरसीबी के 17वें ओवर के दौरान उस वक्त शुरू हुई, जब कोहली और नवीन-उल-हक के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। अमित मिश्रा ने यहां बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद जब आरसीबी ने 18 रन से मुकाबला जीत लिया, तो टीमें हाथ मिलाने के लिए लाइन में खड़ी थीं, तब नवीन-उल-हक ने कोहली का हाथ पकड़ लिया, इस दौरान एक बार फिर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। यहां ग्लेन मैक्सवेल ने दोनों को अलग कर दिया।

चश्मदीद के अनुसार, यह घटना तब शुरू हुई जब काइल मेयर्स ने विराट कोहली से संपर्क किया और पूछा कि वह लगातार उनकी टीम को गाली क्यों दे रहे हैं। जवाब में कोहली ने कथित तौर पर पलटवार किया, 'तुम मुझे क्यों घूर रहे थे? इस बीच गौतम गंभीर भी पहुंच गए, और मेयर्स को लेकर वहां से चल दिए।

कोहली और गंभीर को अलग-अलग दिशाओं में जाते हुए देखा गया था, लेकिन कुछ सेकंड बाद, एलएसजी मेंटर अचानक आक्रामक हो गए और उन्हें कोहली की ओर बढ़ते हुए देखा गया, जबकि कुछ एलएसजी खिलाड़ियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

अब, आखिरकार यह पता चल गया है कि ऐसा क्या हुआ था, जो गंभीर को वापस लौटना पड़ा। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोहली के शब्दों ने गंभीर को नाराज कर दिया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि कोहली ने कहा, "Bloody f***। I want to give him a sendoff।" (मैं उसे विदाई देना चाहता हूं) गंभीर ने यह सुना और अपना आपा खो बैठे और कोहली की ओर तेजी से बढ़े।

एक चश्मदीद ने बताया कि 'गौतम ने पूछा 'क्या बोल रहा है बोल' (आप क्या कह रहे थे?) इसके जवाब में विराट ने कहा 'मैंने आपको कुछ बोला ही नहीं, आप क्यों घुस रहे हो।' गौतम ने जवाब दिया, 'तुने अगर मेरे खिलाड़ी को बोला है, मतलब तूने मेरी फैमिली को गाली दीया है।' कोहली ने जवाब में कहा, 'फिर आप अपने परिवार का ध्यान रखिए।' दोनों के अलग होने से पहले गंभीर का अंतिम जवाब था, 'तो अब तू मुझे सिखाएगा...' (तो अब मुझे आपसे सीखना है...)।'

इस घटना के कुछ ही घंटे बाद गंभीर, कोहली और नवीन पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया था। गंभीर और कोहली ने अपनी-अपनी मैच फीस का 100 फीसदी गंवा दिया, जबकि नवीन पर 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+