सट्टेबाजी ऐप को प्रमोट करते दिखे टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली? हैरान कर देगा वायरल Video का सच
डीपफेक एक ऐसी टेक्नोलॉजी है, जिसका उपयोग विश्वसनीय भ्रामक फोटो, ऑडियो और वीडियो बनाने के लिए किया जा सकता है। और इन दिनों इसका दुरुपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसका लेटेस्ट शिकार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बनाया गया है।
कोहली का डीफफेक वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली एक सट्टेबाजी ऐप का प्रचार करते नजर आ रहे हैं, वीडियो में दावा किया गया है कि ये कम इन्वेस्टमेंट में हाई रिटर्न देता है। वीडियो में कोहली को हिंदी में बोलते और एक सट्टेबाजी ऐप को प्रमोट करते हुए दिखाया गया है। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो को विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए, एक टीवी पत्रकार की फुटेज में हेरफेर किया गया है।

सचिन तेदुंलकर भी बन चुके हैं शिकार
दरअसल, डीपफेक का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले डिजिटल रूप से हेरफेर की गई क्लिप और सचिन तेंदुलकर की आवाज वाला एक डीपफेक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया था, जिसमें यह दिखाया गया था कि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एक गेमिंग ऐप का प्रचार कर रहे थे।
डीपफेक के जरिए यह धारणा बनाने की भी कोशिश की गई कि तेंदुलकर और उनकी बेटी सारा ने एक निश्चित ऑनलाइन गेम खेलकर बड़ी रकम जीती है। साइबर पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, वीडियो को एडिट करके फेसबुक पर पोस्ट किया गया था। इसमें कहा गया है कि तेंदुलकर के हावभाव और आवाज की नकल करने के लिए डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया था।
तेंदुलकर ने खुद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फर्जी वीडियो को चिह्नित किया था। उन्होंने वीडियो को टेक्नोलॉजी का "परेशान करने वाला" दुरुपयोग बताया और जोर देकर कहा कि यह नकली था।
यहां देखें विराट कोहली का फर्जी वीडियो
इससे रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेस के फर्जी वीडियो भी वायरल हुए हैं, जहां उनके चेहरे को अलग-अलग महिलाओं में बदल दिया गया था। हालांकि, इन एक्ट्रेस के वीडियो किसी ऐप का प्रचार नहीं करते थे, लेकिन काफी उत्तेजक थे।












Click it and Unblock the Notifications