NEET UG 2026 Re-Exam की प्रोविजनल आंसर-की और OMR शीट जारी, कैसे दर्ज करें आपत्ति? क्या है प्रोसेस?

NEET UG 2026 Re-Exam Provisional Answer Key: देशभर के लाखों मेडिकल उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम (NEET UG Re-Exam) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इसके साथ ही छात्रों की OMR शीट भी उनके लॉगिन अकाउंट में अपलोड कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब यह समझ सकेंगे कि उनके कितने सवाल सही हुए हैं और संभावित स्कोर कितना बन सकता है। NTA ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर किसी छात्र को किसी उत्तर या प्रश्न पर आपत्ति है तो वह तय समय के भीतर ऑनलाइन चुनौती दर्ज करा सकता है। सभी दावों और आपत्तियों की जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

NEET UG 2026 Re-Exam Provisional Answer Key

28 जून तक कर सकते हैं चुनौती

एनटीए ने उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया है। यह सुविधा 25 जून से शुरू हो चुकी है और 28 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी। जो छात्र किसी उत्तर को गलत मानते हैं या किसी प्रश्न को लेकर संदेह रखते हैं, वे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी चुनौती भेज सकते हैं। इसके लिए हर प्रश्न पर 200 रुपये शुल्क देना होगा। यह फीस वापस नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: CBSE री-इवैल्यूएशन ने बदली किस्मत, कौन हैं अवनि केजरीवाल, जिनको मिले 500 में से 500 नंबर, बनी टॉपर

OMR शीट भी हुई उपलब्ध

आंसर-की के साथ उम्मीदवारों की ओएमआर शीट भी जारी कर दी गई है। छात्र अपने लॉगिन पोर्टल में जाकर यह देख सकते हैं कि परीक्षा के दौरान उन्होंने किस प्रश्न के लिए कौन-सा उत्तर भरा था। इससे अभ्यर्थियों को अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। कई छात्र रिजल्ट आने से पहले इसी आधार पर अपनी रैंक और कॉलेज की संभावनाओं का आकलन करते हैं।

कब मिलते हैं बोनस अंक?

नीट परीक्षा में कुछ खास परिस्थितियों में छात्रों को बोनस अंक भी दिए जाते हैं। एनटीए के नियमों के अनुसार यदि किसी प्रश्न के एक से ज्यादा सही उत्तर पाए जाते हैं या किसी सवाल में गलती साबित होती है, तो उस प्रश्न को हल करने वाले सभी उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाते हैं। यह नियम उन छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है जिनका चयन कुछ अंकों के अंतर पर निर्भर करता है।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद "Re-NEET UG 2026 Provisional Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद आपके प्रश्न पत्र कोड के अनुसार आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।

आपत्तियों की जांच के बाद आएगा रिजल्ट

एनटीए ने बताया है कि सभी छात्रों द्वारा भेजी गई चुनौतियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है तो उसके आधार पर फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। इसके बाद ही नीट यूजी 2026 री-एग्जाम का परिणाम घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रीय स्तर की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के माध्यम से कराई जाएगी।

एमसीसी के तहत ऑल इंडिया कोटा की 15 प्रतिशत सरकारी मेडिकल सीटों के साथ-साथ AIIMS, JIPMER और अन्य केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाती है।

राज्य कोटा की सीटों पर अलग प्रक्रिया

राज्य स्तर पर काउंसलिंग का आयोजन संबंधित स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी द्वारा किया जाता है। इस प्रक्रिया के तहत 85 प्रतिशत सरकारी मेडिकल कॉलेज सीटों के अलावा प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी की सीटों पर भी दाखिला दिया जाता है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड, मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें ताकि काउंसलिंग के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

ये भी पढ़ें: CBSE री-चेकिंग में बंटे छप्परफाड़ नंबर, किसी का स्कोर हुआ 500/500 तो कहीं बढ़ गए 21 नंबर, मचा बवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+