Virat Kohli ने मदर्स डे पर शेयर की बचपन की तस्वीर, अनुष्का ने ऐसे जीता सासू मां का दिल
Virat Kohli On Mother Day: दुनियाभर में मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यानी 2025 में मदर्स डे 11 मई रविवार को मनाया जा रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मदर्स डे पर अपनी मां और सासू मां के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर की है। इसके तुरंत बाद अनुष्का शर्मा के पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का, अपनी मां और सास की तस्वीरें शेयर कर उन्हें मदर्स डे की शुभकामनाएं देने का काम किया।
अनुष्का की अनदेखी तस्वीर आई सामने (Virat Kohli On Mother Day)
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी गोद में बेबी अकाय नज़र आ रहा था। इसके बाद भारतीय कप्तान ने अपनी मां के साथ पुरानी तस्वीर पोस्ट की। तीसरी तस्वीर में भी अनुष्का अपनी मां के साथ बचपन की तस्वीर में नज़र आ रही थीं। इसके साथ ही विराट ने अपनी पत्नी के लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

विराट के लिए अनुष्का ने कही दिल की बात
विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि दुनिया की सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं। मैं एक मां की कोख से पैदा हुआ, एक मां ने मुझे बेटे के रूप में स्वीकार किया और एक मां को हमारे बच्चों के लिए एक मज़बूत, पालन-पोषण करने वाली, प्यार करने वाली और सुरक्षात्मक मां बनते देखा। हम हर दिन आपसे और भी ज़्यादा प्यार करते हैं @anushkasharma।
अनुष्का ने ऐसे जीता सासू मां का दिल
वहीं एक और तस्वीर में अनुष्का की सास और विराट कोहली की मां नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने लिखा कि दुनिया में जितनी भी खूबसूरत मां मौजूद हैं, उनको मेरी तरफ से मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। अनुष्का ने यह पोस्ट कर अपनी सासू मां का दिल का जीतने का काम किया है। उनके पोस्ट पर भी फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में अनुष्का शर्मा को बेंगलुरु में कार से उतरते समय विराट का हाथ पकड़ते हुए देखा गया था। अवनीत कौर विवाद के ठीक बाद आया यह वीडियो वायरल हो गया है। विराट कोहली ने अवनीत कौर की एक तस्वीर को गलती से लाइक किया था जिसके बाद उन्होंने इसकी सफाई भी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications