विराट कोहली रचेंगे 22 मार्च को नया इतिहास, KKR के खिलाफ मैदान पर उतरते ही बना देंगे धांसू कीर्तिमान
Virat Kohli: इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल, अगर रिकॉर्ड की बात आती है, तो विराट कोहली का नाम भी पहले स्थान पर आता है। विराट कोहली ने आईपीएल में कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किये हैं और शुरुआत से लेकर अब तक सिर्फ आरसीबी के लिए ही खेले हैं।
इस बार विराट कोहली एक नए कप्तान रजत पाटीदार के कप्तानी में आरसीबी के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। कयास लगाये जा रहे थे थे कि कप्तान कोहली ही होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पाटीदार को कप्तानी थमाई गई। कारण भी साफ़ है कि कोहली अपना धमाकेदार गेम खेलकर टीम के लिए रन बनाने पर फोकस करेंगे।

इस बीच आईपीएल के पहले ही मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से रन आने की उम्मीद है लेकिन एक कीर्तिमान भी उनके काफी करीब खड़ा हुआ है। वह मैदान पर उतरते ही एक नया इतिहास रच देंगे। ऐसा कीर्तिमान स्थापित करेंगे, जो किसी भारतीय ने अब तक नहीं किया।
Virat Kohli के नाम रिकॉर्ड
केकेआर के खिलाफ 22 मार्च को होने वाले मुकाबले के लिए जब विराट कोहली मैदान पर उतरेंगे, तो रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लेंगे। यह उनके करियर का 400वां टी20 मुकाबला होगा। रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक पहले ऐसा कर चुके हैं, तो इसमें इतिहास रचने जैसा क्या है? इस सवाल का जवाब भी है।
Virat Kohli रच देंगे इतिहास
दरअसल कोहली ऐसे पहले भारतीय बन जाएंगे, जिनके नाम 400 टी20, 100 टेस्ट मुकाबले और 300 एकदिवसीय मुकाबले होंगे। रोहित और कार्तिक के पास यह आंकड़ा नहीं है। इस वजह से कोहली यहाँ आगे निकल जाते हैं और इस मामले में पहले भारतीय बन जाएंगे।
अभी तक कुल 399 टी20 मुकाबले खेलकर विराट कोहली ने 12886 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 9 शतकीय पारियां देखने को मिली है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि कोहली के नाम 97 अर्धशतक हैं। उनके सामने 13000 टी20 रन पूरा करने का मौका भी है।
रोहित-कार्तिक के नाम सर्वाधिक मुकाबले
रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक भारत के लिए 400 टी20 मुकाबले खेलने वाले पहले दो बल्लेबाज हैं। रोहित ने 448 मुकाबले खेले हैं, वहीं कार्तिक ने 412 मुकाबले खेले हैं लेकिन वह अब रिटायर हो गए हैं। रोहित के मैचों की संख्या और आगे जाने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications