अनुष्का के साथ नैनीताल के मंदिर पहुंचे विराट कोहली, वामिका के साथ फोटो और वीडियो हुई वायरल
विराट कोहली जब क्रिकेट नहीं खेल रहे होते तो अनुष्का शर्मा के साथ कहीं घूम रहे होते हैं। टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड में है जहां पर सीनियरों को एक ब्रेक दिया गया है जिसमें विराट कोहली भी शामिल हैं। टी20 वर्ल्ड कप में बढ़िया खेल दिखाने के बाद ये कोहली के लिए फिर से एक ब्रेक का समय है जिसको वे परिवार के साथ बिता रहे हैं। कोहली ने एशिया कप 2022 से पहले भी परिवार के साथ काफी समय बिताया था जिसने उनको क्रिकेट में नई ऊर्जा के साथ लौटने में काफी मदद की थी।

अनुष्का शर्मा बच्ची को गोद में लिए जा रही हैं
अब कोहली को उनकी पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ देखा गया है और वे नैनीताल में घूम रहे हैं जो उत्तराखंड में प्रसिद्ध जगहों में शामिल है। ठंड पड़नी शुरू हो चुकी है और वहां की ठंडक के हिसाब से कोहली अपने परिवार के साथ पैक कपड़ो में हैं। इन दोनों की फोटो का इंटरनेट दिवाना है और इस बार भी धुंधली ही सही पर तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में अनुष्का शर्मा बच्ची को गोद में लिए जा रही हैं। कोहली उनके साथ हैं और वीडियो बनाने वाला फुसफुसा रहा है कि हां, ये अनुष्का ही है।
इस जोड़ी ने नैनीताल में एक मंदिर भी देखा जहां भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद फैंस के साथ फोटो भी खिंचाई गई। ये मंदिर नैनीताल के कैची धाम में है। इन फोटो और वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किए हैं।
अनुपम खेर ने भी उनसे मुलाकात की
बुधवार को ये कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था और दोनों ने व्हाइट कपड़े पहने हुए थे। इस दौरान अनुभवी कलाकार अनुपम खेर ने भी उनसे मुलाकात की और फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। अनुष्का ने जब से कोहली से शादी की है वह बॉलीवुड की मुख्य हीरोइन की कतार से बहुत दूर जा चुकी हैं। बेटी के जन्म से फिर से उनको फिल्मी पर्दे से दूर रखा है लेकिन ओटीटी के जमाने में विकल्प और भी मौजूद हैं। ऐसे ही उनकी एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है जिसका नाम है चकदा एक्सप्रेस जहां वे भारतीय महिला क्रिकेट की लीजेंडरी गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार प्ले कर रही हैं। झूलन ने एक तेज गेंदबाज के तौर पर महिला क्रिकेट में बहुत कुछ हासिल किया और वे अब संन्यास ले चुकी हैं।
अब कोहली का टारगेट वनडे वर्ल्ड कप होना चाहिए
तो वहीं विराट कोहली अब टी20 क्रिकेट से धीरे-धीरे दूर होकर टेस्ट पर फोकस कर सकते हैं और वनडे वर्ल्ड कप भी उनकी प्राथमिकताओं का हिस्सा होना चाहिए जो अगले साल भारत में ही होने जा रहा है। कोहली 2011 में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा चुके हैं लेकिन वे चाहेंगे करियर की बेहतरीन स्टेज पर एक और ट्रॉफी ऐसे हाथ में लें जैसे 2011 में सचिन ने ली थी। अगला वर्ल्ड कप शायद कोहली का अंतिम वर्ल्ड कप भी साबित हो सकता है क्योंकि उससे अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है जिसमें कोहली- रोहित की जगह युवा ही शायद ही खेलते नजर आएं। हालांकि पाकिस्तान की टीम के पास शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज जैसे खिलाड़ी 40 साल तक टी20 में चयन के लिए उपलब्ध थे। ऐसे में ऊंट किस करवट बैठता है ये इस पर तय करेगा कि कोहली आने वाले समय में किस फॉर्मेट को सबसे ज्यादा वरीयता देते नजर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications