'भाई आश्रम है यार! वीडियो शूट मत करो', पत्नी संग आश्रम पहुंचे कोहली ने की फैंस से अपील

Virat Kohli, Anushka Sharma visit ashram: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli

Virat Kohli, Anushka Sharma visit ashram: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके थे। ऐसे में फैंस को यकीन है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का बल्ला जमकर हल्ला बोलेगा। कोहली का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार रहा है।

टेस्ट सीरीज से पहलेआश्रम पहुंचे कोहली

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश के स्वामी दयानंद गिरि आश्रम पहुंच गए हैं। कोहली को इससे पहले भी कई बार इस आश्रम में देखा जा चुका है। ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हिस्सा लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आश्रम के बाहर पुलिस को भी देखा गया। सोशल मीडिया पर आश्रम की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

भाई आश्रम है यार! वीडियो शूट मत करो

विराट कोहली का आश्रम वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली फैंस से वीडियो शूट नहीं करने की गुजारिश करते हैं। वीडियो में कोहली को कहते सुना जाता है, 'भाई आश्रम है यार वीडियो शूट मत करो।' विराट के इस वीडियो के नीचे फैंस भी अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। विराट कोहली के अलावा स्वामी दयानंद गिरि पीएम नरेंद्र मोदी के भी गुरु रह चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट को बनाने होंगे रन

आश्रम से लौटने के बाद विराट कोहली के क्रिकेट में एक अलग सकरात्मक ऊर्जा देखने को मिलती है। आखिरी बार जब कोहली ब्रेक लेकर आश्रम पहुंचे थे तो मैदान पर जबरदस्त वापसी करने में सफल रहे थे। एशिया कप में उन्होंने रनों की बौछार कर दी थी। फैंस को एक बार फिर उनके बल्ले से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली खुद भी टीम के लिए अधिक से अधिक रन बनाना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+