क्या किसी ने मेरा फोन देखा है? मोबाइल खो जाने पर दुखी हुए किंग कोहली, फैंस से मांगी मदद

Virat Kohli Tweets: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है।

Virat Kohli

Virat Kohli Tweets: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 9 फरवरी से होना है। इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी नागपुर पहुंच चुके हैं। नागपुर की पिच को समझने के लिए खिलाड़ी पिच पर अधिक से अधिक प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। विराट कोहली से इस टेस्ट सीरीज में बड़े स्कोर की उम्मीद है।

खो गया कोहली का नया फोन

नागपुर टेस्ट की तैयारी में जुटे विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है। नागपुर में विराट कोहली का फोन खो गया है। अपना नया फोन खोने के चलते विराट कोहली उदास हैं। उन्होंने फोन खोने की जानकारी अपने ऑफिश्यली ट्विटर अकाउंट के जरिए फैंस को दी। इस ट्वीट में विराट कोहली ने अपने नए फोन को खोने पर दुखी जाहिर करते हुए एक सेड इमोजी भी बनाई है। विराट कोहली के इस ट्वीट पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोहली ने ट्वीट कर कही यह बात

विराट कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा कि अगर आपका नया फोन वो भी डब्बा पैक फोन खो जाए तो इससे ज्यादा बुरी फीलिंग शायद ही कोई होती है। क्या आपने में से किसी ने देखा? विराट कोहली के इस ट्वीट पर एक जोमैटो ने भी ट्वीट किया। जोमैटो ने विराट कोहली को रिप्लाई देते हुए लिखा कि भाभी के फोन से आइसक्रीम ऑर्डर कर दो...इसके अलावा फैंस भी लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

कोहली के बल्ले से होगी रनों की उम्मीद

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अगर भारत को जीतना है तो इसके लिए विराट कोहली को रन बनाने होंगे। बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली बल्ले से संघर्ष कर रहे थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली ने दो शतक भी लगाए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली टीम के लिए बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+