IND vs BAN: अपनी लगन में फिर मगन कोहली, बांग्लादेश से भिड़ने के लिए तैयारी शुरू, जिम में बहाया पसीना
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वर्ल्ड कप में खूब चला था। कोहली की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ही टीम इंडिया सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी।
Virat Kohli training in the gym: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला वर्ल्ड कप में खूब चला था। कोहली की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ही टीम इंडिया सेमीफाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। कोहली को वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड सीरीज के लिए आराम दिया गया है। वह न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 और वनडे में टीम के साथ नहीं होंगे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने वह टीम में वापसी करेंगे।

कोहली ने कर दी है वापसी की तैयारी
विराट कोहली बांग्लादेश दौरे के लिए तैयारी में जुट गए हैं। जिम में एक्सरसाइज करते हुए कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। जिम में ट्रेनिंग करते हुए वह कई तरह की चीजें कर रहे हैं। विराट ने जिम में ट्रेनिंग करते हुए यह वीडियो अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।
कोहली ने शेयर किया वर्कआउट का वीडियो
कोहली की फिटनेस को लेकर अक्सर फैंस के बीच बातचीत होती रहती है। दुनियाभर के सबसे फिट एथलीटों में कोहली का नाम लिया जाता है। रन-मशीन कोहली आज भी मैदान पर कई युवा खिलाड़ियों से तेज दौड़ते हैं। फील्डिंग में भी कोहली टीम के लिए खासा योगदान देने का काम करते रहे हैं। कोहली ने जिम करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैंस खूब लाइक्स कर रहे हैं। कोहली बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी करने जा रहे हैं।
भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जाएंगे 3 वनडे मैच
भारत बनाम बांग्लादेश 4 दिसंबर शेरे बंगाल नेशनल स्टेडियम, ढाका सुबह 11:30 बजे
भारत बनाम बांग्लादेश 7 दिसंबर शेरे बंगाल नेशनल स्टेडियम, ढाका सुबह 11:30 बजे
भारत बनाम बांग्लादेश 10 दिसंबर जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव सुबह 11:30 बजे












Click it and Unblock the Notifications