विराट कोहली ने बंगाली भाषा बोलकर लूट ली महफिल, किंग को मेहदी हसन ने गिफ्ट किया बैट
बांग्लादेश के ऑल राउंडर मेहदी हसन मिराज ने अपनी क्रिकेट बैट की कम्पनी लॉन्च की है। इस दौरान उन्होंने भारतीय प्लेयर्स को बल्ला गिफ्ट किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली मेहदी ने अपनी कम्पनी का बैट गिफ्ट में दिया। कोहली ने मेहदी के बल्ले को लेकर बंगाल में कुछ बोला और इसका वीडियो वायरल हो गया।
कानपुर टेस्ट मैच के बाद मेहदी ने रोहित शर्मा और कोहली से मुलाक़ात की। मेहदी ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर बल्ले बनाने का काम शुरू किया है। यह आदान-प्रदान दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किस तरह सीनियर प्लेयर्स के प्रति सम्मान होता है।

मेहदी के काम की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा 'खूब भालो।' इसका मतलब था कि काफी अच्छा काम कर रहे हो। इस कदम के लिए उन्होंने मेहदी हसन की तारीफ भी की। वीडियो देखने के बाद कोहली के फैन्स ने मेहदी हसन की जमकर तारीफ की है।
मेहदी हसन ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी अपनी कम्पनी का बैट भेंट किया। रोहित ने मेहदी की कम्पनी को ग्रोथ मिलने की कामना की। रोहित ने कहा कि आपकी कम्पनी अच्छे बैट बनाती है। हम यही चाहेंगे कि क्रिकेटरों को अच्छी क्वालिटी का सामान मिले।
इससे पहले विराट कोहली भी मेहदी हसन को गिफ्ट दे चुके हैं। मेहदी हसन को विराट कोहली ने साल 2022 में अपनी एक टी-शर्ट गिफ्ट की थी। उस समय मेहदी हसन ने इसका जिक्र सोशल मीडिया पर भी किया था।
मेहदी हसन ने कोहली और रोहित को गिफ्ट देकर दर्शाया कि क्रिकेट में किस तरह की खेल भावना होती है। हाल ही में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में धांसू प्रदर्शन करते हुए कानपुर टेस्ट दो ही दिनों में जीत लिया। टीम इंडिया ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। चेन्नई में जीत दर्ज करने के बाद कानपुर में बारिश का खलल देखने को मिला, तीन दिनों का खेल खराब हुआ और अंतिम दो दिनों में भारत ने धमाल मचा दिया।












Click it and Unblock the Notifications