विराट कोहली ने 50वें शतक के बाद सचिन को किया नमन, सोशल मीडिया पर आई तारीफों की बाढ़

India vs New Zealand, 1st Semi-Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा। इस बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 50वां वनडे शतक जड़कर महान सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके बाद कोहली ने जिस खास अंदाज में सचिन तेंदुलकर को नमन किया उसके बाद तो सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ में रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

विराट कोहली के नाम अब क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक हैं। कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह टूर्नामेंट में उनका तीसरा शतक है और वह विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 100 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

virat kohli

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट में लिखी दिल की बात
अपना ही रिकॉर्ड टूटने के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा, 'पहली बार जब मैं आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो अन्य साथियों ने मेरे पैर छूने के लिए आपका मजाक उड़ाया था। मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका। लेकिन जल्द ही आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया। मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का 'विराट' खिलाड़ी बन गया है। मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा और इसे सबसे बड़े मंच पर- विश्व कप सेमीफाइनल में किया है, और अपने घर पर जोकि सोने पर सुहागा है।'

दरअसल, भारत के आधुनिक बल्लेबाज विराट कोहली ने वह कर दिखाया है, जिसे पूरा करने का अधिकांश क्रिकेटर सिर्फ सपना ही देख सकते हैं। विराट कोहली ने 42वें ओवर की चौथी गेंद पर दो रन के साथ अपना शतक पूरा किया, इसके बाद वानखेड़े की क्राउड ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विराट ने 106 गेंदों पर अपना 50वां वनडे शतक पूरा किया है। कोहली ने भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने के कुछ दिनों बाद ही वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान ये उपलब्धि अपने नाम की है। अपने शतक के दौरान कोहली ने एकदिवसीय विश्व कप में सर्वाधिक रनों के तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद जब से क्रीज पर आए कोहली शानदार लय में दिख रहे थे, उन्होंने तेंदुलकर के 673 रन को पीछे छोड़ दिया जो मास्टर ब्लास्टर ने 2003 संस्करण में हासिल किया था। कोहली एक विश्व कप संस्करण में 600 से अधिक रन बनाने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।


कोहली ने आईसीसी वनडे विश्व कप नॉकआउट में अपना पहला शतक भी दर्ज किया। वह एक वनडे विश्व कप में आठ पचास से अधिक स्कोर दर्ज करने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गए। जैसे ही 35 वर्षीय खिलाड़ी इस मुकाम पर पहुंचा, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और क्रिकेट प्रेमियों और 'किंग' कोहली के प्रशंसकों ने दिल्ली के बल्लेबाज की अलग-अलग अंदाज में प्रशंसा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+