'हैलो कहना चाहता था लेकिन जोकोविच ने मुझे...,' विराट कोहली ने टेनिस स्टार से पहली बातचीत का किया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ भारत की दूसरे टी-20 मैच में भिड़ंत से पहले स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 चैंपियन- नोवाक जोकोविच के साथ अपनी बातचीत के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है। खेल के इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक कोहली ने बीसीसीआई से बात करते हुए जोकोविच के साथ अपनी पहली बातचीत को याद किया।
कोहली ने जोकोविच से दिलचस्प बातचीत का किया खुलासा
दरअसल, रिकॉर्ड-टाइम ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले कोहली का खास जिक्र किया था। सर्बियाई टेनिस स्टार खिलाड़ी के साथ लगातार संपर्क में रहने वाले कोहली ने खुलासा किया कि वह सबसे पहले इंस्टाग्राम के जरिए जोकोविच तक पहुंचे थे।

कोहली ने जब पहली बार देखी जोकोविच की इंस्टा प्रोफाइल
बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में विराट कोहली ने कहा कि, 'एक बार जब मैं उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल देख रहा था तो मैंने उनको मैसेज करने काे बारे में सोचा, मैं उन्हें हेलो कहना चाहता था। जब मैने मैसेज बटन दबाया तो पाया कि उन्होंने पहले से ही मुझे मैसेज किया हुआ है। फिर मैंने सोचा कि पहले मैं चैक करता हूं कि ये कहीं फेक अकाउंट तो नहीं। जब मैंने चैक किया तो वह उन्हीं का अकाउंट था।'
दोनों के बीच शुरू हुआ बातचीत का सिलसिला
तब से हमने एक-दूसरे से बात करना और शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया। बल्लेबाजी आइकन ने यह भी कहा कि वह भारत में एक कप कॉफी पर जोकोविच से मिलने के लिए उत्सुक हैं। दिग्गज क्रिकेटर ने 2023 सीज़न के पहले ग्रैंड स्लैम इवेंट के लिए जोकोविच को शुभकामनाएं भी दीं।
जोकोविच ने कोहली को भेजा खास संदेश
जिस दिन कोहली इंदौर में टी20ई क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार होंगे, उस दिन जोकोविच मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब को डिफेंड करने की शुरुआत करेंगे। सर्बियाई आइकन के साथ अपने सौहार्द के बारे में अधिक बात करते हुए कोहली ने कहा कि पिछले साल एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) विश्व कप में रन-मशीन द्वारा रिकॉर्ड तोड़ 50वां शतक लगाने के बाद जोकोविच ने उनके लिए एक खास मैसेज शेयर किया था।
कोहली ने कहा, 'जब मैंने 50वां एकदिवसीय शतक बनाया, तो नोवाक जोकोविच ने एक स्टोरी शेयर की, मुझे एक अच्छा संदेश भी भेजा, वैश्विक एथलीटों के साथ जुड़ना वास्तव में अच्छा है।'
जोकोविच ने कोहली के बारे में क्या कहा?
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 से पहले सोनी स्पोर्ट्स से बात करते हुए जोकोविच ने कहा कि वह और कोहली पिछले कुछ सालों से थोड़ा मैसेज कर रहे हैं। हालांकि, टेनिस और क्रिकेट के दिग्गजों को कभी व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका नहीं मिला। जोकोविच ने कहा, 'उन्हें मेरे बारे में अच्छी तरह से बोलते हुए सुनना वास्तव में सौभाग्य और सम्मान की बात थी और मैं स्पष्ट रूप से उनके करियर और उपलब्धि और उनके द्वारा किए गए हर काम की प्रशंसा करता हूं।'













Click it and Unblock the Notifications