मेरे करियर का सबसे हसीन पल रहा धोनी के अंडर में खेलना, कोहली को आई पुराने दिनों की याद

नई दिल्ली, 26 अगस्त: शायद ही कोई मौका ऐसा आया हो जब भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने लीजेंडरी कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करने का मौका छोड़ा। महान कप्तान धोनी ने विराट कोहली के साथ काफी अच्छा समय बिताया है और कोहली लंबे समय तक धोनी के अधीन उप-कप्तान भी रहे हैं।

आज क्रिकेट के तमाम फॉर्मेट से कप्तानी को विदाई दे चुके विराट को अपनी उप कप्तानी के वे दिन बहुत याद आते हैं।

अपने सबसे खुशी के पल बताया

अपने सबसे खुशी के पल बताया

क्रिकेट से लंबे ब्रेक के बाद अपनी वापसी करने जा रहे विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलने के लम्हों को अपने सबसे खुशी के पल बताया है।

गुरुवार 25 अगस्त को विराट कोहली यादों के झरोखों को खोलकर उस समय को याद करने चले गए। साल 2008 में कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के अंडर में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और 2014 तक धोनी के अधीन ही खेला। उसके बाद एमएस ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था और बाद में विराट कोहली को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी भी मिल गई थी।

अपनी और धोनी की एक फोटो शेयर की

अपनी और धोनी की एक फोटो शेयर की

अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी के लिए कोहली ने ट्वीट किया है। उन्होंने उस समय को काफी अच्छा बताया है जब वे धोनी के अंडर में खेलकर बहुत लुत्फ उठाया करते थे।

कोहली ने ट्विटर पर अपनी और धोनी की एक फोटो शेयर की है, जहां पर विराट बल्ला उठाकर अपने अपनी पारी का जश्न मना रहे हैं और उनके पीछे धोनी है जहां नंबर 7 की जर्सी दिखाई दे रही है।

हमारी पार्टनरशिप मेरे लिए हमेशा खास रहेगी

हमारी पार्टनरशिप मेरे लिए हमेशा खास रहेगी

इस फोटो पर कैप्शन लिखा है- इस इंसान का विश्वसनीय उप कप्तान होना मेरे करियर का सबसे उत्साहजनक और सबसे आनंददायक समय था। हमारी पार्टनरशिप मेरे लिए हमेशा खास रहेगी।

जिसके बाद कोहली धोनी और अपनी जर्सी के नंबर को लिखते हैं- 7 प्लस 18

अकोली का असली इम्तिहान पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होने जा रहा है जहां वे एशिया कप में लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं। कोहली ने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में भारत और अपने खराब प्रदर्शन के बाद टी-20 फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी और उसके बाद वनडे और टेस्ट मैचों से भी उनको ये छोड़नी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+