भारतीय खिलाड़ी का अजीब शौक, दाल-चावल के साथ खाता है आइसक्रीम, कोहली ने खोला राज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के कई किस्से सुना चुके हैं। ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस एक एपिसोड में उन्होंने टीम के कई खिलाड़ियों के राज खोले थे।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। Virat Kohli, Wriddhiman Saha News : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ड्रेसिंग रूम के कई किस्से सुना चुके हैं। ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस एक एपिसोड में उन्होंने टीम के कई खिलाड़ियों के राज खोले थे। विराट कोहली एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वह मैदान पर पहले की तरह रन बना रहे हैं जो क्रिकेट फैंस को काफी राहत पहुंचा रहा है। हाल ही में कोहली ने टीम के एक खिलाड़ी के खाने की आदत के बारे में बताया।

Virat Kohl

साहा को लेकर कोहली का मजेदार खुलासा

विराट कोहली ने ऋद्धिमान साहा को लेर दिलचस्प खुलासा किया है। विराट कोहली ने 'वन 8 कम्यून' यूट्यूब चैनल पर साहा की एक अजीब आदत का जिक्र किया। कोहली ने बताया कि अगर मैंने किसी को खाते समय कुछ अलग ट्राइ करते हुए देखा है तो वह है साहा। साहा की थाली पर एक बार मेरी नजर गई तो मैंने देखा कि उनकी थाली में बटर चिकन, रोटी, सलाद था और साथ ही एक रसगुल्ला भी रखा था।

दाल चावल के साथ आइसक्रीम खाते हैं साहा

विराट कोहली ने इस वीडियो में आगे कहा कि मैंने साहा को देखा तो उन्होंने रोटी के दो-तीन बाइट लेने के बाद सलाद और पूरा रसगुल्ला एक साथ खा गए। इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि ये आप क्या कर रहे हो? जिस पर उनका जवाब था कि मैं नॉर्मल ऐसे ही खाता हूं। कोहली ने आगे कहा कि उन्होंने साहा को कई बार दाल चावल के साथ आइसक्रीम खाते हुए भी देखा है, जिसे देख वह हैरान रह गए थे।

भूटान में कोहली ने खाया था स्वादिष्ट खाना

इस शो पर विराट कोहली ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्हें किस देश में सबसे अच्छा और कहां सबसे खराब खाना मिला था। उन्होंने खराब अनुभव के बारे में बताया कि पेरिस का खाना उन्हें पसंद नहीं आया था। जबकि भूटान में मिलने वाली ऑर्गेनिक सब्जियों का खाना उन्हें काफी पसंद आया था। कोहली की नजरें अब टी-20 वर्ल्ड कप पर है, उनकी कोशिश वहां भी बड़े रन बनाने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+