LSG vs RCB: आखिरी लीग मैच में मैदान पर रचे जाएंगे इतिहास! विराट कोहली समेत ये स्टार छू सकते हैं बड़े मुकाम

IPL 2025 का आखिरी लीग मैच मंगलवार, 27 मई को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला जहां प्लेऑफ की स्थिति तय करेगा, वहीं कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के लिए यह ऐतिहासिक माइलस्टोन छूने का सुनहरा मौका भी है।

विराट कोहली, मिशेल मार्श, फिल सॉल्ट और क्रुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ियों की नजरें अपने-अपने खास आंकड़ों पर होंगी। विराट कोहली इस सीजन में गजब की फॉर्म में हैं। 12 मैचों में 548 रन बनाकर वह न सिर्फ RCB की उम्मीद बने हुए हैं, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड के करीब भी हैं।

virat kohli krunal pandya

विराट कोहली को सिर्फ 24 रन की जरूरत
विराट कोहली को RCB के लिए टी20 क्रिकेट में 9,000 रन पूरे करने के लिए अब सिर्फ 24 रन की जरूरत है। उन्होंने अब तक फ्रेंचाइज़ी के लिए 8,976 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं। आज अगर वह ये आंकड़ा पार करते हैं, तो RCB के लिए यह एक बड़ा भावनात्मक पल होगा।

मिशेल मार्श को सिर्फ 15 रन की जरूरत
लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिशेल मार्श इस समय शानदार टच में हैं। पिछले मैच में उन्होंने गुजरात के खिलाफ 117 रन की तूफानी पारी खेली थी। अब उनके पास अपने टी20 करियर के 5,000 रन पूरे करने का मौका है। फिलहाल उनके नाम 4,985 रन हैं, और उन्हें सिर्फ 15 रन की दरकार है। IPL 2025 में अब तक उन्होंने 12 पारियों में 560 रन बनाए हैं।

फिल सॉल्ट 7,000 टी20 रन से महज़ 20 रन पीछे
RCB के इंग्लिश ओपनर फिल सॉल्ट को भी एक बड़ा माइलस्टोन छूने का मौका मिल सकता है। सॉल्ट के नाम अभी तक 6,980 रन हैं और अगर वो आज के मैच में 20 रन बना लेते हैं, तो उनके 7,000 टी20 रन पूरे हो जाएंगे। IPL 2025 में उन्होंने अब तक 10 पारियों में 301 रन बनाए हैं और उनकी स्ट्राइक रेट 172.98 रही है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि वह यह मुकाम आज ही पा लेंगे।

क्रुणाल पंड्या को चाहिए सिर्फ 50 रन
आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या भी एक व्यक्तिगत उपलब्धि के करीब हैं। उन्होंने अब तक 2,950 रन बनाए हैं और 3,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 50 रन और चाहिए। इस सीज़न में वह अब तक 105 रन बना चुके हैं। अगर उन्हें बल्लेबाज़ी का पूरा मौका मिलता है, तो यह उपलब्धि भी उनके खाते में जुड़ सकती है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+