18 साल बाद विराट कोहली की इस टूर्नामेंट में वापसी? रोहित शर्मा भी लौटेंगे 7 साल बाद! खुशी से झूम उठे फैंस
Virat Kohli Set To Play Vijay Hazare Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से टीम इंडिया के लिए एक्शन में वापसी करने को तैयार हैं। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ी करियर के इस मोड़ पर अब वह घरेलू टूर्नामेंट खेलते नजर आएंगे। ये दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं और रोहित को कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को यह जिम्मेदारी दी गई है, उनके लिए प्रैक्टिस मैचों की कमी हो सकती है।
विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे रोहित-कोहली (Virat Kohli Set To Play Vijay Hazare Trophy)
ऐसे में इन दोनों महान बल्लेबाजों ने वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए घरेलू क्रिकेट का सहारा लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद और न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली वनडे सीरीज से पहले छह हफ्तों के ब्रेक का उपयोग विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर करेंगे। इससे उन्हें अपने फॉर्म को बनाए रखने में आसानी होगी।

18 साल बाद कोहली की 'लिस्ट ए' वापसी!
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली करीब 18 साल बाद 'लिस्ट ए' क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। उन्होंने आखिरी बार 2010 में दिल्ली के लिए 'लिस्ट ए' गेम खेला था। वहीं, रोहित शर्मा भी 7 साल के लंबे अंतराल के बाद 2018 के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करेंगे। भारतीय टीम 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी वनडे सीरीज खत्म करने के बाद 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी।
रोहित-कोहली को वर्ल्ड कप में देखना चाहते हैं फैंस
इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। इन दो सीरीज के बीच लगभग पांच सप्ताह का लंबा गैप है। सूत्रों के मुताबिक, विजय हजारे ट्रॉफी 24 दिसंबर से शुरू होगी। इस दौरान मुंबई के लिए (जिसके लिए रोहित शर्मा खेलते हैं) 6 राउंड के मुकाबले होंगे (24, 26, 29, 31 दिसंबर और 3, 6, 8 जनवरी)। उम्मीद है कि रोहित और विराट दोनों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने से पहले अपनी-अपनी टीमों के लिए कम से कम तीन राउंड के मैच खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications