IND vs AFG: खत्म हुआ इंतजार, 1021 दिन और 83 पारियों के बाद किंग कोहली ने जड़ा शतक

भारत और अफगानिस्तान की टीमें आज एशिया कप 2022 में पहली बार आमने-सामने हैं। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 8 सितंबर: भारत और अफगानिस्तान की टीमें आज एशिया कप 2022 में पहली बार आमने-सामने हैं। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली के बीच पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली। इस दौरान विराट ने 12 चौके और 6 छक्के जड़े। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 71वां शतक है। कोहली T20I में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं।

T20I का पहला शतक

T20I का पहला शतक

विराट कोहली ने 2 साल 9 महीने और 16 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा है। यानी कोहली ने 1021 दिन बाद सैकड़ा लगया है। किंग कोहली ने वनडे में अपना आखिरी शतक 14 अगस्त 2019 को लगाया था, कोहली का यह शतक वेस्टइंडीज के सामने आया था। कोहली ने टीम इंडिया के पहले डे-नाइट टेस्ट में आखिरी बार शतक जमाया था। बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में उन्होंने भारत की पहली पारी में 136 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह मुकाबला पारी और 46 रनों से जीता था। विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 27 और वनडे में 43 शतक जड़े हैं।

विराट कोहली का करियर

विराट कोहली का करियर

कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 104 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3584 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतक और एक शतक जड़ा है।

इस दौरान जड़े 24 अर्धशतक

इस दौरान जड़े 24 अर्धशतक

विराट कोहली अपने 71वें इंटरनेशनल शतक के लिए करीब 3 साल का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान विराट ने 72 मैच खेले और 2708 रन बनाए। इस दौरान किंग कोहली का औसत 36.10 और स्ट्राइक रेट 73.24 का रहा। पूर्व भारत कप्तान ने इस दौरान 24 अर्धशतक भी लगाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 94 रन नाबाद रहा। लेकिन एशिया कप 2022 के आखिरी मैच में विराट ने आखिरी शतक लगाकार आलोचकों की बोलती बंद कर दी। उन्होंने यह शतक अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को डेडीकेट किया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

  • सचिन तेंदुलकर: 100
  • रिकी पोंटिंग: 71
  • विराट कोहली: 71

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+