Virat Kohli: कोहली की किस रात से इंस्पायर है Saiyaara? मोहित सूरी ने खोला 'विराट' राज

Virat Kohli and Saiyaara connection: अहान पांडे और अनीता पांडा अभिनीत फिल्म 'सैयारा' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। डायरेक्टर मोहित सूरी के लिए यह पहली फिल्म है जो वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ रुपए क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म तो 18 जुलाई को पर्दे पर पहुंची थी लेकिन इसका जादू अभी भी बरकरार है।

कोई क्लब , कोई पब या FM नहीं है जहां आपको 'सैयारा ना तू तो बदला नहीं है, मौसम जरा सा रूठा हुआ है' बजता हुआ सुनाई ना दें', फिल्म ने सफलता के झंड गाड़ दिए हैं और लंबे वक्त बाद किसी प्रेम कहानी ने लोगों के दिलों को टच है।

Virat Kohli

फिल्म के जरिए मोहित सूरी ने दो नए चेहरों अहान और अनीता को पर्दे पर पेश किया, दोनों की फ्रेश कमेस्ट्री ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

'फिल्म की सक्सेस में बहुत बड़ा हाथ कोहली का' (Virat Kohli)

इस फिल्म को लेकर लगातार बातें हो रही हैं तो वहीं फिल्म के मुख्य किरदार कृष्ण कपूर को लेकर मोहित सूरी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 'द राइट एंगल' को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि 'फिल्म की सक्सेस में बहुत बड़ा हाथ क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का है।' जी हां ये चौकाने वाली बात सूरी ने खुद ही बताई है।

Virat Kohli

सालों पहले कोहली को मोहित सूरी ने नाईट क्लब में देखा था (Saiyaara)

उन्होंने कहा कि 'बात उन दिनों की जब कोहली अपने करियर के शुरुआती चरण में थे। उन्होंने कोहली को एक नाईट क्लब में देखा था, जहां वो अपने साथी खिलाड़ियों से कह रहे थे कि वह एक दिन सबसे बड़े क्रिकेटर बनेंगे। मैं उस वक्त उनका आत्मविश्वास और खेल के प्रति जूनून देखकर हैरान रह गया था। उन्होंने कहा कि 'मुझे याद है कि मैंने विराट कोहली को एक बार नाइट क्लब में देखा था, जब वह नए-नए थे , उन्होंने किसी से कहा था, 'आप देखना, मैं एक दिन सबसे बड़ा क्रिकेटर बनूंगा।'

Saiyaara का कृष्णा तो विराट कोहली हैं: मोहित सूरी

सूरी ने आगे कहा, 'वह मुझसे छोटे हैं इसलिए मैंने देखा है कि उनके करियर में उतार-चढ़ाव आए हैं लेकिन उन्होंने हजार से ज्यादा दिनों के बाद वापसी की और फिर से शतक बनाया।' मेरी फिल्म 'सैयारा' में कृष्ण कपूर
भी ऐसा ही है, वो भी संघर्षरत संगीतकार है जिसे कि वाणी बत्रा से प्यार हो जाता है, वो भी कोहली की तरह एग्रेसिव, जूननी , आत्मविश्वास से भरपूर है , उसका सपना भी एक बड़ा संगीतकार बनने का है और वो बाद में सफल होता है।'

Virat Kohli

Saiyaara ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹291.75 करोड़ की कमाई

आपको बता दें कि सूरी का स्टेटमेंट इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और कोहली के फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोगों ने सूरी को इस बात के लिए 'धन्यवाद' भी दिया है। मालूम हो कि Sacnilk के अनुसार, फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹291.75 करोड़ की कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+