फुटबॉल के जादूगर Lionel Messi कब खेलेंगे अपना आखिरी मैच? इस दिन ले सकते हैं संन्यास! फैंस मायूस
Lionel Messi set for emotional farewell: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी का आने वाला मैच उनके लिए बेहद खास होने वाला है। मेसी ने कहा कि अगले हफ्ते वे वेनेज़ुएला के खिलाफ वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर में अपना आखिरी घरेलू मैच खेल सकते हैं। यह मुकाबला 4 सितंबर को ब्यूनस आयर्स के मोन्यूमेंटल स्टेडियम में होगा।
मेसी ने मैच को लेकर कही बड़ी बात (Lionel Messi set for emotional farewell)
मेसी ने बुधवार को कहा कि यह मैच मेरे लिए बहुत खास होगा, क्योंकि यह आखिरी क्वालिफाइंग मैच है। मेरा पूरा परिवार मेरे साथ होगा। पत्नी, बच्चे, माता-पिता और भाई-बहन सब इस मैच को देखने आएंगे। हम इस मुकाबले को पूरी तरह जीने वाले हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आगे क्या होगा, यह तय नहीं है, लेकिन यह पल उनके करियर का अहम हिस्सा रहेगा।

अर्जेंटीना का ऐसा रहा है प्रदर्शन
अर्जेंटीना पहले ही अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुका है। टीम का आखिरी क्वालिफाइंग मैच 9 सितंबर को इक्वाडोर के खिलाफ होगा। हालांकि, मेसी ने यह साफ किया कि 2030 वर्ल्ड कप क्वालिफायर तक वे नहीं खेलेंगे, क्योंकि तब उनकी उम्र 40 साल होगी। उन्होंने संकेत दिए कि कतर 2022 के बाद आने वाला वर्ल्ड कप उनका आखिरी बड़ा टूर्नामेंट हो सकता है।
बढ़ गई है टिकट की कीमतें
इस बीच दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल संघ ने सोशल मीडिया पर मेसी की तस्वीर के साथ लिखा कि द लास्ट डांस इज़ कमिंग। वहीं, अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने इस मौके का फायदा उठाते हुए टिकटों की कीमतें बढ़ा दी हैं। सबसे सस्ते टिकट 100 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) और सबसे महंगे 500 डॉलर (करीब 41,000 रुपये) में बेचे जा रहे हैं।
भावुक हो रहे फैंस
मेसी ने कहा कि वे यह मैच पूरी तरह एंजॉय करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी माना कि वेनेज़ुएला के खिलाफ यह मुकाबला उनके करियर के सबसे भावुक पलों में से एक होगा। हालांकि, उन्होंने अभी तक रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उनके बयान ने फैंस को भावुक कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications