कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी पर नजर आए धोनी, कही ऐसी बात कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टोरी
टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली कितने अच्छे दोस्त हैं, यह तो हर कोई जानता है। धोनी ने 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था तो वहीं कोहली ने 2008 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। धोनी विराट कोहली से एक्सपीरियंस और क्रिकेट की समझ के मामले में काफी सीनियर हैं, लेकिन फिर भी इन दोनों के बीच की दोस्ती युवा क्रिकेटरों के लिए मिसाल बनी है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और कोहली अभी भी खेल रहे हैं, लेकिन आज भी दोनों की दोस्ती काफी गहरी है।

कोहली की इंस्टा स्टोरी पर नजर आए धोनी
धोनी की फैन फॉलोइंग में विराट कोहली का भी नाम शामिल है। विराट कोहली ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिर से यह साबित कर दिया। दरअसल, कोहली ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक वॉटर बॉटल की फोटो लगाई है, जिस पर धोनी की फोटो छपी है। कोहली ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, "वह हर जगह हैं, यहां तक कि वॉटर बॉटल पर भी महेंद्र सिंह धोनी।" विराट कोहली की यह स्टोरी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
कोहली ने की थी धोनी की तारीफ
आपको बता दें कि विराट कोहली और धोनी के बीच की दोस्ती के उदाहरण आए दिन सामने आते ही रहते हैं। कोहली समय-समय पर कई मौकों पर धोनी का जिक्र करते रहे हैं। हाल ही में कोहली ने यह खुलासा किया था कि जब उन्होंने 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ी थी तो उस वक्त सिर्फ धोनी ही इकलौते शख्स थे, जिन्होंने उन्हें याद किया था और उनसे बात की थी। कोहली ने हाल ही में आरसीबी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए यह भी कहा था धोनी ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो वास्तव में हमेशा मेरे साथ रहते हैं, हमारा रिश्ता आपसी सम्मान पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications