VIDEO: विराट कोहली बनना चाहती है लद्दाख की ये स्कूल गर्ल, बैटिंग करती है तूफानी
लद्दाख, 15 अक्टूबर: भारत जैसे एक क्रिकेट प्रेमी देश में कई युवा क्रिकेट खेलते हुए मिल जाएंगे। इन सबकी भीड़ में एक छोटी लड़की की वीडियो काफी लोगों का ध्यान खींच रही है। यह लड़की लद्दाख से ताल्लुक रखती है और क्रिकेट की शौंकीन है। वह एक क्रिकेटर बनना चाहती है और विराट कोहली उसके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजी करती है और उसके पिता उसको क्रिकेट सीखाते हैं। बच्ची के पास मारने के लिए कुछ क्रिकेट शॉट्स मौजूद हैं जिनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विराट कोहली की 6 साल की फैन
क्रिकेटर बनने के सपने लिए लाखों बच्चे रोज कहीं गलियों, कहीं स्कूलों कहीं छतों पर भारत में इस खेल को खेल रहे होते हैं। इसे खेलने का मजा भी है तभी यह खेल देश में इतना लोकप्रिय है। इस स्कूल गर्ल को कई शॉट लगाने के साथ अपने स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने के लिए दौड़कर रन लेने की कवायद करते भी देखा जा सकता है। उसका सांस फूल जाता है और वो कहती है कि थकना भी हो जाता है।

लड़की का नाम मकसूमा है
वीडियो में लड़की कहती है कि मेरे पिता घर पर और स्कूल में मेरे टीचर मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मैं विराट कोहली की तरह खेलने के लिए कोशिश करती रहती हूं। इस लड़की का नाम मकसूमा है जो क्लास 6 में पढ़ती है।
इस वीडियो को लद्दाख के डायरेक्टोरेट ऑफ एजेकुशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। लड़की को गेंदों को बाउंड्री पर भेजते देखकर ट्विटर पर लोगों ने उसको काफी सराहा है।
हेलीकॉप्टर शॉट सीखना है
यह उभरती हुई खिलाड़ी हेलीकॉप्टर शॉट को ट्राई करना चाहती है और इसके लिए वाजिब कारण भी देती है। उसका कहना है, मैं बचपन से खेल रही हूं। मैं अभी भी सीख रही हूं कि कैसा खेला जाता है, खास हेलीकॉप्टर शॉट। जब हम दूसरे रन के लिए भागते हैं तो थकावट होने लगती है और एक और रन लेने की हिम्मत नहीं हो पाती। मेरे फेवरेट क्रिकेटर विराट कोहली हैं और मैं उनके जैसी बनना चाहती हूं।

वीडियो पर यूजर्स के कमेंट
इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट इस प्रकार थे- "क्या शॉट खेला है, बहुत अच्छे आगे बढ़ती रहो।"
एक और लिखते हैं, "सुपर!! मकसूमा को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर आने वाले सालों में खेलते देख रहे है हम।"
मकसूमा की तारीफ की जा रही है कि उनको खेल से कितना प्यार है और कई लोगों ने भविष्य में उनको शुभकामनाएं दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications