'बचपन से जो पढ़ा, वह भी...', झूठी खबरों से परेशान कोहली, जानिए आखिर क्या है मामला
Virat Kohli on Alibaug farmhouse: पूरी दुनिया में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ी है। कोहली के लिए उनके फैंस दुनिया के हर कोने में मैच देखने पहुंच जाते हैं। विराट कोहली ने भारत के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली है। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने अकेले दम पर भारत को जीत दिलाने का काम किया था।
गलत खबरों से परेशान: कुछ दिन पहले विराट कोहली की कमाई को लेकर एक खबर सामने आई थी। इस रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 11 करोड़ से अधिक रुपये लेते हैं। लेकिन बाद में कोहली ने इस खबर को नकार दिया था। कोहली ने फैंस से अपील की थी कि इस खबर में उनकी कमाई को लेकर जो जिक्र किया गया है वो सच नहीं है।

अलीबाग में बना रहे हैं घर: विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मुंबई के अलीबाग के जीराद में अपना नया घर बनवा रहे हैं। कोहली ने पिछले साल यहां 8 एकड़ जमीन खरीदी थी। घर के कंट्रक्शन का काम चल रहा है और दोनों उसे देखने के लिए वहां पहुंचे थे। इस बीच 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' न्यूज पेपर ने मिड-डे की रिपोर्ट्स के आधार पर एक खबर छाप दी, जिससे कोहली निराश नजर आए। इस खबर के मुताबिक फार्महाउस में ये कपल क्रिकेट पिच बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया को किया ट्रोल: विराट कोहली को जब इस खबर का पता लगा तो उन्होंने आर्टिकल का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर दिया। स्टोरी के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि बचपन से जिस अखबार को पढ़ा है, वो भी फेक न्यूज़ छापने लगे अब। विराट कोहली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications