रोहित, कोहली और गिल ने ICC वनडे रैंकिंग में काटा गदर, जो रूट ने लंबी छलांग से बनाई टॉप 10 में जगह

ICC ODI Rankings: भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें भारत के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है लेकिन इंग्लैंड से जो रूट ने बड़ी छलांग लगाते हुए टॉप दस में अपना स्थान हासिल कर लिया है।

शुभमन गिल ने इंग्लैंड में बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए दो फिफ्टी जमाई थी लेकिन वह पहला स्थान हासिल करने से एक अंक दूर रह गए। शुभमन गिल से ऊपर पहले स्थान पर न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल बने हुए हैं। दोनों के बीच एक रेटिंग पॉइंट का फासला है। मिचेल के 802 और शुभमन गिल के 801 रेटिंग पॉइंट हैं।

ICC ODI Rankings

रोहित-कोहली का जलवा बरकरार

विराट कोहली ने इस सीरीज में दो बार अर्धशतकीय पारियां खेली। इसकी बदौलत वह अपने तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद अंतिम मैच में शतक जड़ने में सफल रहे थे। रोहित शर्मा इस रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज हैं।

जो रूट ने चार स्थानों की छलांग लगाई है। इस वजह से वेस्टइंडीज के शाई होप को नुकसान हुआ है। वह तीन स्थान नीचे आ गए हैं। रूट ने लगातार तीन मैचों में नाबाद अर्धशतक जमाए थे। इस वजह से वह अब टॉप दस में आ गए हैं। वह आठवें स्थान पर आ गए हैं।

क्र खिलाड़ी देश रेटिंग अंक
1
डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड 802
2
शुभमन गिल भारत 801
3
विराट कोहली भारत 767
4
रोहित शर्मा भारत 758
5
इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान 712
6
बाबर आजम पाकिस्तान 689
7
हैरी टेक्टर आयरलैंड 679
8
जो रूट इंग्लैंड 674
9
शाई होप वेस्टइंडीज 672
10
चरिथ असलंका श्रीलंका 659

गेंदबाजी रैंकिंग में पिछड़ा भारत

एकदिवसीय क्रिकेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत का कोई भी खिलाड़ी टॉप दस में शामिल नहीं हैं। टॉप रैंक होल्डर कुलदीप यादव हैं लेकिन उनको इंग्लैंड में एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। कुलदीप यादव इस रैंकिंग में ग्यारहवें स्थान पर हैं। पहले स्थान पर राशिद खान हैं।

ऑल राउंडरों की रैंकिंग में एक भारतीय

वनडे में ऑल राउंडरों की रैंकिंग देखें तो वहां भी अफगानिस्तान के आजमतुल्लाह ओमरजई का पहला स्थान है। टॉप दस में भारत से सिर्फ अक्षर पटेल शामिल हैं। अक्षर पटेल आठवें स्थान पर बने हुए हैं। उनको नफा या नुकसान दोनों ही नहीं हुआ है। टॉप दस ऑल राउंडरों में तीन अफगानिस्तान के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+