Virat Kohli ने शुभमन गिल को बताया भारतीय टीम का 'फ्यूचर स्टार', गेंदबाजों को खूब पड़ेगी मार!

India vs New Zealand, 3rd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। क्रिकेट के दिग्गज लगातार विराट कोहली की तारीफ कर रहे हैं।

Virat Kohli

India vs New Zealand, 3rd T20 Shubman Gill: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद शुभमन गिल से भारतीय फैंस को खासी उम्मीदें हैं। गिल की उम्र अभी सिर्फ 23 साल है और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ दिया है। आने वाले समय में गिल अपने बल्ले से कई और बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।

कोहली ने की शुभमन गिल की तारीफ

कोहली ने की शुभमन गिल की तारीफ

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ की है। गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेलने का काम किया। जिसकी बदौलत भारत ने 168 रनों की बड़ी जीत हासिल की। भारत की इस जीत के बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल को भारतीय टीम का फ्यूचर स्टार बताया है। कोहली के अलावा भी क्रिकेट के कई दिग्गजों गिल को भारतीय टीम का सितारा बताया है।

इंस्टाग्राम स्टोर पर शेयर की गिल की तस्वीर

इंस्टाग्राम स्टोर पर शेयर की गिल की तस्वीर

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शुभमन गिल की तस्वीर शेयर की है। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोर पर गिल को सितारा कहते हुए लिखा कि यह भविष्य है। कोहली की इस तस्वीर को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। वहीं इस दमदार पारी खेलने के बाद शुभमन गिल ने भी दिल की बात कही। गिल ने मैच के बाद कहा कि जब आप प्रैक्टिस करते हैं और इसका नतीजा मिलता है तो अच्छा लगता है। टीम के लिए बडा़ स्कोर बनाकर अच्छा लगता है।

टी-20 शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज

टी-20 शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज

शुभमन गिल भारत के लिए टी-20 में शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन गिल से पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा भारत के लिए टी-20 में शतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। शुभमन गिल भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। गिल से आने वाले समय में भारतीय टीम को और भी कई बड़ी मैच विनिंग पारी की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+