नहीं चाहिए ऐसी IPL ट्रॉफी, अनुष्का के सिवा बाकी किसी की राय मायने नहीं रखती- विराट कोहली

नई दिल्ली, 4 मई: विराट कोहली ने इस बात का खुलासा किया है कि वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के इतने वफादार क्यों हैं। वे अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही टीम का दामन थामकर पूरे 15 सीजन खेल लिए। कोहली ने कहा कि कई फ्रेंचाइजी के पास उनको लेने का अवसर था लेकिन उनके करियर के शुरुआती दिनों में बाकी किसी टीम ने उनमें विश्वास नहीं दिखाया। केवल आरसीबी ऐसी टीम थी जिसने उनमें भरोसा दिखाया।

आरसीबी से वफादारी निभाने पर कोहली का दार्शनिक अंदाज

आरसीबी से वफादारी निभाने पर कोहली का दार्शनिक अंदाज

कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर बात करते हुए कहा कि आरसीबी ने जिस तरह से शुरुआती तीन सालों में मेरी काबिलियत पर यकीन किया है वह मेरे लिए सबसे खास बात है। उन्होंने तब मुझे पूरी तरह सपोर्ट किया था। तब कई टीमों के पास मुझे लेने के मौके थे लेकिन उन्होंने ना मुझ पर भरोसा किया और ना ही सपोर्ट किया।

बताते हैं कि दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के पास विराट को लेने का सबसे पहले मौका आया था। कोहली आते भी दिल्ली से हैं तो दिल्ली के पास ही चले जाते लेकिन फ्रेंचाइजी ने बाए हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सागवान को लेना ज्यादा उचित समझा।

वफादारी के साथ टीम को रिटर्न भी लौटाया

वफादारी के साथ टीम को रिटर्न भी लौटाया

कोहली को आरसीबी ने लिया और उन्होंने वफादारी के साथ टीम को रिटर्न भी लौटाया। कोहली 217 आईपीएल मुकाबलों में फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 6469 रन बना चुके हैं जो लीग के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

कोहली को साल 2013 में आरसीबी का फुल टाइम कप्तान बनाया गया और 2021 तक वे कप्तान ही बने रहे। उन्होंने 140 मुकाबले में 66 जिताए और 70 हारे।

कई टीमों ने मुृझे लेने की ललक दिखाई- कोहली

कई टीमों ने मुृझे लेने की ललक दिखाई- कोहली

कोहली आगे कहते हैं कि उनको बाद में लेने के लिए भी कई टीमों ने ललक दिखाई। उनको नीलामी में कूदने के लिए कहा गया। कोहली यह भी कहते हैं कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितनी आईपीए ट्रॉफी या वर्ल्ड कप जीते, जरूरी यह है कि आप एक अच्छे इंसान बनो और लोग आपको ऐसे ही याद रखें। कोहली अपने दार्शनिक अंदाज में आ जाते हैं और बताते हैं कि दिन के अंत में एक दिन सबको जाना है और फिर जिंदगी आगे बढ़ जाती है। इसलिए आपकी पहचान आपके द्वारा जीती गई ट्रॉफी से नहीं, बल्कि आपके द्वारा जी गई जिंदगी से होती है।

मेरे लिए आरसीबी का वफादार होना ज्यादा बड़ी बात है

मेरे लिए आरसीबी का वफादार होना ज्यादा बड़ी बात है

कोहली कहते हैं कि, मेरे लिए आरसीबी का वफादार होना ज्यादा बड़ी बात है, ना कि ये कि कोई मुझे कहे कि आपने फलां टीम के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीती। आपको बस पांच मिनट के लिए ये बात अच्छी लग सकती है लेकिन बाद में आप जिंदगी की बाकी पेचीगदी में खुद को फंसा हुआ पाओगे। ये सब मेरे लिए बहुत मायने नहीं रखता।

मेरे लिए कोई और या किसी और की राय मायने नहीं रखती

मेरे लिए कोई और या किसी और की राय मायने नहीं रखती

कोहली को 15 साल में आईपीएल ट्रॉफी जीतने का कोई गम नहीं है। यहां पर कोहली एक बार फिर से अपनी पत्नी अनुष्का की अहमियत को गिनाते हैं। कोहली कई मौकों पर बिना पूछे अनुष्का की अहमियत अपनी जिंदगी में बताते रहे हैं।

इस बार कोहली ने कहा कि, जिंदगी ऐसी चीज है जहां कुछ ना कुछ खामियां रह जाती हैं। लोग आपसे कभी संतुष्ट नहीं होते। मैं जब इंग्लैंड दौरे पर 2018 तक सफल नहीं था तब उनको इंग्लैंड याद आता था। अब लोगों को आईपीएल ट्रॉफी याद आती है। कुछ ना कुछ तो चलता ही रहेगा। मैं इन सब पर ध्यान नहीं देता। सच तो ये हैं कि मैं अपने और अनुष्का के अलावा किसी तीसरे इंसान के बारे में सोचकर परेशान नहीं होता। मेरे लिए कोई और या किसी और की राय मायने नहीं रखती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+