Virat Kohli on 30th Test century: 'पर्थ में कोहली का 30 वां टेस्ट शतक' , भावुक हुए कोच, कह डाली दिल की बात
Rajkumar Sharma on Virat Kohli on 30th Test century: आज एक बार फिर से भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साबित कर दिया कि वो विराट क्यों हैं? उन्होंने ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपना 30वां टेस्ट शतक बनाया।
जिसके बाद फैंस खुशी से झूम रहे हैं क्योंकि इसी के साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह सातवां टेस्ट शतक है, जबकि सचिन ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया में 6 सैकड़े जड़े थे।

कोहली की इस रिकॉर्ड पर कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने खुशी जताई और भावुक होते हुए कहा कि "यह एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है... यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह इसलिए और भी बड़ा हो जाता है क्योंकि उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है"।
तो वहीं इसे टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।। शास्त्री ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में बहुत कम मेहमान खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार ऐसा प्रदर्शन कर पाए हैं, कोहली इसीलिए सबसे अलग हैं।
आपको बता दें कि कोहली का पिछला शतक जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ था, और तब से वे 16 महीनों में तीन अंकों तक नहीं पहुँच पाए थे, ऐसे में कोहली का आज का शतक औऱ भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।
रवि शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट कमेंट्री के दौरानकहा, 'ऑस्ट्रेलिया में सात शतक, बड़ा मंच, बड़ा मैदान,दुनिया की सबसे उछाल वाली पिचों में से एक,कोहली का फॉर्म में लौटना भारत के लिए सकारात्मक संकेत है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौती भी है, कोहली इज रियली ग्रेट, सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़ना भारत के लिए शानदार संकेत है।'
इस शतक ने कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया। कोहली इस मैच से पहले ब्रैडमैन के साथ 29 शतकों के साथ बराबरी पर थे लेकिन अब वो आगे निकल गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications