एशिया कप में भारत के लिए ओपन कर सकते हैं विराट कोहली, पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने की है वकालत

नई दिल्ली, अगस्त 03। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर हैं। विराट कोहली न तो वेस्टइंडीज के दौरे पर टीम का हिस्सा थे और ना ही अब वो जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का हिस्सा रहेंगे। अब विराट कोहली सीधा एशिया कप में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं। विराट को इतना लंबा ब्रेक ऐसे समय में दिया गया है, जब वो खुद लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। विराट कोहली को टीम से बाहर करने तक की बात हो चुकी है, ऐसे में विराट को आराम देना कई सवाल खड़े कर चुका है, लेकिन इन सबके बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने विराट कोहली के समर्थन में एक बड़ा बयान दिया है।

Virat Kohli night be open in Asia Cup 2022

विराट करें ओपनिंग- पटेल

पार्थिव पटेल ने कहा है कि विराट कोहली अगले महीने के आखिर में शुरू होने वाले एशिया कप में भारत के लिए ओपनिंग भी कर सकते हैं। पार्थिल पटेल ने कहा है, 'विराट कोहली की काबिलियत पर कोई संदेह होना ही नहीं चाहिए, किसी भी एक खिलाड़ी के लिए फॉर्म तो आता-जाता रहता है, लेकिन महत्वपूर्ण है कि वो बल्लेबाज किस स्थिति में किस नंबर पर बल्लेबाजी करता है। विराट के लिए एशिया कप काफी अहम हो जाता है, इस टूर्नामेंट में उन्हें सही बैटिंग ऑर्डर मिलना चाहिए।"

28 अगस्त को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का है मैच

आपको बता दें कि लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को एशिया कप 2022 के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। भारत को पाकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को हाईवोल्टेज मैच खेला जाएगा। भारत का यह पहला मुकाबला होगा। इसी मैच से विराट कोहली की लंबे समय के बाद वापसी भी होगी। हालांकि अभी इस बारे बहुत अधिक पुष्टि नहीं की जा सकती कि कोहली को एशिया कप के लिए टीम में चुन लिया जाए, क्योंकि विराट की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा लगातार रन बना रहे हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव से पिछले 2 मुकाबलों से ओपनिंग कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+