‘जाओ और बीच पर जाकर बैठो', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दी Virat Kohli को ब्रेक लेने की सलाह

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की खराब फॉर्म लंबे समय से क्रिकेट के गलियारों का हॉट टॉपिक बनी हुई है। 3 साल से कोहली के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक देखने को नहीं मिला है।

नई दिल्ली, 7 जुलाई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की खराब फॉर्म लंबे समय से क्रिकेट के गलियारों का हॉट टॉपिक बनी हुई है। 3 साल से कोहली के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक देखने को नहीं मिला है। अब तो भारतीय स्क्वाड में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाए जाने लगे हैं। इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भी विराट के लचर प्रदर्शन अपनी राय रखी है। वॉन का ऐसा कहना है कि कोहली को अब ब्रेक ले लेना चाहिए।

विराट को आराम की जरूरत

विराट को आराम की जरूरत

क्रिकबज के शो पर माइकल वॉन ने कहा- "मैं विशेष रूप से विराट को देखता हूं। मुझे पता है कि आईपीएल के बाद में उन्हें थोड़ा आराम मिला था। मगर कोहली को देखकर लगता है कि उन्हें और आराम की जरुरत है। मेरे हिसाब से उन्हें लगभग 3 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो जाना चाहिए और बीच पर जा कर बैठना चाहिए।"

47 वॉन ने आगे कहा, "जाओ और अपने परिवार के साथ, जो कर सकते हो करो। इससे 20 साल लंबा करियर, जो शायद उनका खत्म हो सकता है उसे वो बचा लेंगे, क्योंकि वो बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। 3 महीने का ब्रेक उन्हें प्रभावित करेगा? नहीं। क्या ये उनकी मदद करेगा? हां।"

पहले भी मिल चुकी है ब्रेक की सलाह

पहले भी मिल चुकी है ब्रेक की सलाह

वॉन से पहले कई एक्सपर्ट्स विराट कोहली को आराम की सलाह दे चुके हैं। खुद के कोहली के करीबी और टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने एक बयान में विराट को रेस्ट लेने की बात कही थी। शास्त्री ने कहा था, ''उसे एक ब्रेक की जरूरत है क्योंकि उसके पास 6-7 साल का क्रिकेट बचा है और आप उसे एक तले हुए दिमाग के साथ नहीं खोना चाहते हैं। वह अकेला नहीं है। विश्व क्रिकेट में 1 या 2 ऐसे खिलाड़ी हो सकते हैं जो इस दाैर से गुजर रहे हों। आपको समस्या का समाधान पहले ही करना होगा।"

विंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे कोहली

विंडीज दौरे पर नहीं जाएंगे कोहली

वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में चयनकर्ताओं ने विराट कोहली ब्रेक दिया है। माना जा रहा है कि इसके बाद विंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी कोहली ने बोर्ड से ब्रेक की मांग की है। बता दें कि आईपीएल के 15वें सीजन के बाद भी इंग्लैंड दौरे से पहले उनको ब्रेक दिया गया था। हालांकि, इस ब्रेक का फर्क उनकी फॉर्म पर देखने को नहीं मिला। एजबेस्टन में खेले गए रिशेड्यूल पांचवें टेस्ट की दोनों पारियों में पूर्व भारतीय कप्तान ने कुल मिलाकर सिर्फ 31 रन बनाए थे। विराट अब इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी के दो टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलते दिखेंगे।

वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस

वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस

ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अगर आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली फॉर्म में वापसी नहीं कर पाते हैं, तो चयनकर्ताओं और बीसीसीआई को उनके बारे में विचार करना होगा। टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर खेला जाना है और कोहली की फॉर्म ऐसी ही खराब रही तो शायद टीम उनके बिना ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरे। वैसे भी विराट की गैरमौजूदगी में कई सारे युवा खिलाड़ियों ने नंबर-3 पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव के नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+