विराट कोहली ने बताया विकेटों के बीच सबसे खराब दौड़ने वाले खिलाड़ी का नाम, अपनी ही टीम का निकला!
IPL में RCB के अपने पुराने साथी एबी डिविलियर्स से बात करते हुए विकेटों के बीच दौड़ लगाने में सबसे खराब बल्लेबाज का नाम लिया है। ये टीम इंडिया का बड़ा खिलाड़ी है।

आईपीएल का अगला सीजन 31 मार्च को शुरू होने वाला है जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में विराट कोहली पर नजरें रहेंगी क्योंकि वे बहुत अच्छी फॉर्म में आ चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगा दिए हैं। पिछले आईपीएल से इस आईपीएल के बीच विराट कोहली ने ऐसा बहुत कुछ किया है जो उनको पहले जैसा बल्लेबाज बनाता है। विराट आईपीएल में एबी डिविलियर्स की मौजूदगी को बेहद पसंद करते रहे और अब एक बार फिर से डिविलियर्स ने उनका इंटरव्यू लिया जहां कोहली ने कुछ दिलचस्प बातें कहीं।
डिविलियर्स ने कोहली से 360 यूट्यूब चैनल पर पूछा की रनिंग बिटवीन द विकेट में आप किसको सबसे खराब रनर मानते हैं? इस पर विराट कोहली ने बड़ी मुस्कान के साथ कहा कि यह थोड़ी विवादित बात हो जाएगी लेकिन मैं चेतेश्वर पुजारा का नाम लूंगा और इसके पीछे मैं आपको एक कहानी बताऊंगा। कोहली के जवाब ने एबी डिविलियर्स को भी हंसने के लिए मजबूर कर दिया।
उसके बाद कोहली बताते हैं कि यह 2018 का टूर था और सेंचुरियन टेस्ट मैच था। मुझे याद है की पहली पारी में जैसे ही में डगआउट में सीट पर बैठा तो सेलिब्रेशन को सुना। मैंने बड़ी स्क्रीन पर देखा कि पुजारा ने पहली गेंद को वाइड मिड ऑन पर भेज दिया और वह रन लेने लगा, मुझे लगता है लुंगी नगिदी ने बॉल उठाई और पुजारा को रन आउट कर दिया। चलिए यह पहली पारी थी, तो कोई बात नहीं।
"लेकिन दूसरी पारी में जब पार्थिव पटेल ने गली में शॉट खेला जिसे पीछे एबी डिविलियर्स दौड़ पड़े, पर पुजारा ने तीसरे रन के लिए कॉल कर दिया और खुद डेंजर एंड की ओर भाग रहे थे। क्विंटन डिकॉक ने जब उनको आउट किया तो वह स्क्रीन में भी नजर नहीं आ रहे थे। मैंने सोचा कि यार आप पहली पारी में रन आउट हुए हो फिर दूसरी में इतनी हिम्मत कैसे कर सकते हो कि विपक्षी के सबसे तेज फील्डर की मौजूदगी में ऐसे दौड़ पड़ो कि जब रन आउट हो जाओ तो स्क्रीन में भी नजर नहीं आओ। मैंने अपनी जिंदगी में इससे खराब कॉल नहीं देखी।"












Click it and Unblock the Notifications