विराट कोहली ने लिए क्रिकेट में 'दो सबसे महान' खिलाड़ियों के नाम, दोनों ने बदल दिया क्रिकेट, एक है उनका हीरो!

IPL 2023 RCB: विराट कोहली ने उन दो खिलाड़ियों के नाम लिए हैं जिनको वे क्रिकेट में सबसे महान मानते हैं और इनमें एक उनका हीरो है। कोहली ने बताया है कि इन दो लोगों ने क्रिकेट को खेलने का तरीका पूरी तरह से बदल दिया है।

Virat Kohli

IPL 2023: भारत के स्टार बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर (Royal Challengers Bangalore) टीम की ओर से खेलने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) एक और सीजन के लिए तैयार है। उन्होंने ऐसे दो बल्लेबाजों का नाम बताया है जिनको वह 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी सर्वकालिक महानतम मानते हैं। उनका मानना है कि इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट खेलने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया। विराट ने यह बात आरसीबी के द्वारा पोस्ट की गई एक वीडियो में कहीं जहां वे कहते हैं, "मैं हमेशा से ये दो नाम लेता हूं।"

विराट कोहली के दो महानतम खिलाड़ी

"यह है सचिन तेंदुलकर और सर विव रिचर्ड्स, ये दोनों क्रिकेट के महानतम है। सचिन मेरे हीरो है। इन दोनों ने अपनी पीढ़ियों में बल्लेबाजी करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाए और क्रिकेट खेलने का तरीका पूरी तरह बदल दिया। इस वजह से मुझे लगता है कि यह दो सबसे महान है।"

विव रिचर्ड्स खुद कोहली को काफी पसंद करते आए हैं। सचिन ने भी कई मौकों कोहली से मुलाकात की हैं। कोहली ने इस दौरान किसी गेंदबाज का नाम नही लिया लेकिन सचिन ने जिस तरह से 90 के दशक के क्रिकेट को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था उसने भारतीय क्रिकेट पर काफी प्रभाव डाला।

सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स दोनों का बेहतरीन रिकॉर्ड

सचिन और विव रिचर्ड्स दोनों ही बेहतरीन रिकॉर्ड रखते हैं। सचिन ने 664 इंटरनेशनल क्रिकेट में 48.52 की औसत के साथ 34357 रन बनाए, जिसमें 100 शतक और 124 फिफ्टी शामिल है। सचिन का बेस्ट स्कोर नॉटआउट 248 रन हैं और उनके नाम इस खेल में बहुत रिकॉर्ड है, जिसमें सर्वाधिक टेस्ट व वन डे इंटरनेशनल रन, टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक मैच, सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सेंचुरी शामिल हैं। विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर हैं जिनके 75 शतक हैं। सचिन ने 201 इंटरनेशनल विकेट भी लिए हुए हैं। वह ठीक ठाक लेग स्पिन गेंदबाजी कर लेते थे।

विव रिचर्ड्स को भी अपने जमाने के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में एक माना जाता है। वे टेस्ट क्रिकेट में भी बहुत शानदार थे। उन्होंने 1975 और 1979 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में अपनी भूमिका निभाई। रिचर्ड्स ने 121 टेस्ट मैचों में 50.23 के शानदार एवरेज के साथ 8540 रन बनाए जिसमें 14 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 6721 रन 187 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 47 के एवरेज के साथ बनाए थे। इसमें 11 शतक और 45 अर्धशतक शामिल है। तब वनडे में इतने औसत नहीं मिला करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+