फैंस के लिए खुशखबरी! दिल्ली की जर्सी में फिर दिखेंगे विराट कोहली? विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर सामने आई बड़ी खबर
Vijay Hazare Trophy, Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों घरेलू क्रिकेट के मैदानों पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। बीसीसीआई (BCCI) के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को फिट होने की स्थिति में कम से कम दो घरेलू मैच खेलने थे। लिहाजा कोहली ने दिल्ली की टीम की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया और अपने बल्ले से जबरदस्त धमाका किया।
15 साल बाद जबरदस्त वापसी (Vijay Hazare Trophy, Virat Kohli)
साल 2010 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में वापसी करते हुए विराट कोहली ने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें 'रन मशीन' कहा जाता है। आंध्र प्रदेश के खिलाफ 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने शानदार 131 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और बेहतरीन 77 रन बनाए। ऐसे में कोहली को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है।

दिल्ली के लिए फिर खेलेंगे कोहली?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती मैचों में कुछ खास न कर पाने के बाद कोहली ने लिस्ट-ए क्रिकेट में लगातार छह बार 50 से अधिक का स्कोर बनाकर अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया है। उनके इस प्रदर्शन से दिल्ली की टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की। विराट कोहली फिलहाल दो मैच खेलकर टीम से अलग हो चुके हैं, लेकिन उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर है।
6 जनवरी को होगा अगला मैच
मीडिया रिपोर्ट्स और वरिष्ठ पत्रकारों के अनुसार, कोहली 6 जनवरी को रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए दिल्ली की टीम में वापसी कर सकते हैं। इस बात का बड़ा संकेत यह है कि कोहली की जर्सी और किट अभी भी दिल्ली टीम के पास ही है। अगर बीसीसीआई की ओर से टीम कैंप को लेकर कोई पाबंदी नहीं आती है, तो न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले कोहली एक बार फिर घरेलू मैदान पर अभ्यास करते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications