विराट कोहली बाहर और 3 भारतीय शामिल, पैट कमिंस ने चुनी भारत-ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम ODI इलेवन

Pat Cummins All Time ODI XI: भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दोनों देशों की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। कमिंस ने दोनों टीमों के कुछ दिग्गजों को मिलकर टीम बनाई है। सबसे ख़ास बात तो यह है कि कमिंस की टीम से विराट कोहली गायब हैं।

पैट कमिंस की टीम में भारतीय टीम के महज तीन ही प्लेयर्स को शामिल किया गया है। बाकी सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के ही हैं। विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की काफी पिटाई की है लेकिन कमिंस ने उनको टीम में रखना उचित नहीं समझा। स्टार स्पोर्ट्स पर उन्होंने यह टीम चुनी है।

ind vs aus

कमिंस ने ओपन करने के लिए सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर को शामिल किया है। इसके पीछे उनका तर्क यह है कि दोनों खिलाड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने में सक्षम हैं। ओपनिंग कॉम्बिनेशन के लिए इससे बेहतर जोड़ी नहीं हो सकती है।

इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल किया गया है, कमिंस ने उनको अल्टीमेट फिनिशर कहा है। 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में जिस तरह धोनी ने गेम निकालने में अपना योगदान दिया था, उसे भी ध्यान में रखा गया है।

मिडिल ऑर्डर के लिए रिकी पोंटिंग का नाम शामिल किया गया है और कप्तान भी बनाया है, उनके साथ शेन वॉटसन भी हैं, जिनको बतौर ऑल राउंडर टीम में शामिल किया गया है। एक और मजबूत स्तम्भ माइकल बेवन को मिडिल ऑर्डर में लाया गया है, क्रीज पर टिककर बेवन भी फिनिशर की भूमिका निभाया करते थे।

गेंदबाजी में भारत से दिग्गज खिलाड़ी जहीर को शामिल किया है। सचिन तेंदुलकर और धोनी के बाद वह तीसरे भारतीय हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा, गांगुली, द्रविड़ जैसे प्लेयर्स को कमिंस की टीम में जगह नहीं मिली है।

ऑस्ट्रेलिया से ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वॉर्न जैसे प्लेयर्स को टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के आठ प्लेयर्स को कमिंस ने अपनी टीम में रखा है।

पैट कमिंस की ऑल टाइम भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI XI

डेविड वॉर्नर, सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग (कप्तान), शेन वॉटसन, माइकल बेवन, स्टीव स्मिथ, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, जहीर खान, ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+