क्रिकेटिंग नॉलेज के मामले में विराट कोहली अभी सचिन से काफी नीचे हैं, वीरेंदर सहवाग का बोल्ड बयान

सहवाग का मानना है कि क्रिकेट के बारे में ज्ञान के मामले में सचिन तेंदुलकर टॉप पर आते हैं। कोहली का नॉलेज भी उनके स्तर का नहीं है।

Sachin and Kohli

Virendra Sehwag on Sachin Tendulkar Knowledge: वीरेंदर सहवाग को तूफानी बल्लेबाजी और मजाकिया बर्ताव के लिए जाना जाता है। खेल को अलविदा कहने के बाद वह कॉमेंट्री की दुनिया में आए और वहां भी किस्से-कहानियाँ शेयर करते रहते हैं। मौजूदा भारतीय क्रिकेट को लेकर भी सहवाग की नज़रें हमेशा पैनी रहती हैं। सचिन तेंदुलकर के साथ वह लम्बे समय तक बतौर ओपनर खेलते रहे और दोनों की दोस्ती भी काफी अच्छी है। इस बीच सहवाग ने एक किस्सा शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर के क्रिकेटिंग ज्ञान को लेकर एक बड़ी बात कही है।

सहवाग ने सुनाया एक मजेदार किस्सा

सहवाग ने रणवीर इलाहाबादी के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट के दौरान अहम बातें की। इस बीच उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के किस्से का जिक्र किया और कहा कि मैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में ओवरों के बीच में गाने गा रहा था लेकिन तेंदुलकर बात करना चाहते थे। दो-तीन बार ऐसा होने के बाद उन्होंने बल्ले से मारा तब मैंने पूछा क्या हुआ और उन्होंने कहा कि बात करनी है।

तेंदुलकर का क्रिकेटिंग ज्ञान अलग है

इसी बातचीत में वीरेंदर सहवाग ने आगे कहा कि क्रिकेट के बारे में सचिन तेंदुलकर के ज्ञान का अलग स्तर का है। विराट कोहली एंड पार्टी उनसे काफी पीछे हैं। मैं जब सचिन के साथ खेलता था तब वह मुझे पहले से ही बता देते थे कि अब गेंदबाज यह वाली गेंद डालेगा। वह अपने इतने सालों के अनुभव से जानते थे कि कौन सी गेंद आने वाली है। तेंदुलकर की क्रिकेटिंग समझ बेस्ट है। सहवाग ने फिटनेस को लेकर भी बात करते हुए कहा कि ज्यादा लम्बे समय तक खेलने के लिए तेंदुलकर लगातार अपनी फिटनेस पर काम करते थे।

शोएब अख्तर हैं वीरू के सबसे अच्छे पाकिस्तानी दोस्त

पाकिस्तानी टीम में दोस्तों के बारे में सवाल किये जाने पर सहवाग ने बताया कि शोएब अख्तर उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं उनकी टांग खिंचाई करता हूं लेकिन दोस्त है तभी ऐसा होता है। दोस्ती में अगर इस तरह की चीजें नहीं होती तो किस बात की दोस्ती। सहवाग ने टीम इंडिया में अपने दोस्तों में सचिन, द्रविड़, गांगुली, युवराज, जहीर, कुंबले, लक्ष्मण आदि नाम गिनाये और कहा कि हम अब भी उसी तरह हैं और मिलते हैं तो काफी बातें करते हैं। गौरतलब है कि रिटायरमेंट के बाद सहवाग कॉमेंट्री करते हैं और अपने स्कूल में व्यस्त रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+