क्या ओलंपिक 2028 में खेलेंगे कोहली और रोहित? PM मोदी के सामने बोले राहुल द्रविड़, जानिए क्या कहा
Rohit Sharma And Virat Kohli: 17 साल बाद भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। लेकिन इस जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी-20 से संन्यास का ऐलान भी कर दिया। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास की खबर सुनने के बाद फैंस मायूस नजर आए। टी-20 फॉर्मेट में अब विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी एक साथ भारत के लिए खेलते हुए नजर नहीं आने वाली है।
पीएम मोदी ने पूछा सवाल
भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर वापस अपने देश लौट चुकी है। गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कोच राहुल द्रविड़ से साल 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक को लेकर भी सवाल किया। पीएम मोदी मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि जब लॉस एंजिल्स में ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो तो भारत का ध्यान देश को गौरवान्वित करने पर होना चाहिए।

द्रविड़ ने कोहली-रोहित पर कही ये बात
नरेंद्र मोदी के सवाल का जवाब देते राहुल द्रविड़ ने कहा कि बीसीसीआई इस इवेंट की तैयारी अभी से ही कर रही होगी। मुझे यकीन है कि इस टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कई खिलाड़ी उस इवेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम भी लिया। राहुल द्रविड़ का इस बयान को सुनकर विराट कोहली हैरान नजर आए। दरअसल, विराट कोहली ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया और ऐसे में द्रविड़ की बात सुनकर वह मुस्कुराने लगे।
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 6 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs जिम्बाब्वे
ओलंपिक को लेकर उत्साहित हैं खिलाड़ी
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए राहुल द्रविड़ ने कहा कि मोदी जी हमें क्रिकेटरों को ओलंपिक में भाग लेने का अवसर नहीं मिलता है। लेकिन अब क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहा है। यह क्रिकेटर देश और क्रिकेट बोर्ड के लिए बहुत बड़ी बात होने जा रही है। हमें टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा और दूसरे खिलाड़ियों के साथ रहना, उनसे सीखना बहुत बड़ी बात है। मुझे लगता है क्रिकेट के लिए ओलंपिक का हिस्सा बनना गर्व की बात है। हमारी टीम ओलंपिक में दमदार प्रदर्शन करने में कामयाब होगी।












Click it and Unblock the Notifications