Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 6 July: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs जिम्बाब्वे
Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta 6 July: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। भारत और जिम्बाब्वे दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज का आगाज बेहतर तरीके से करने पर होगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
शुभमन गिल पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल की कप्तानी में अपना बेस्ट प्रदर्शन देना चाहेगी। वहीं जिम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर रजा टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम के तरफ से शुभमन गिल पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले शुभमन गिल ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए इसी साल कप्तानी की थी। लेकिन वो सफल नहीं हो सके थे।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच
भारत और जिम्बाव्बे के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला हरारे स्टेडियम में शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 पर हिंदी में देखा जा सकता है।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब को सेलिसबरी स्पोर्ट्स क्लबके नाम से जाना जाता है। अब तक इस मैदान पर 41 टी-20 खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 23 बार जीत मिली है, जबकि 17 बार टीमों ने सफलतापूर्वक रनों का पीछा किया है।
पहले 2 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा।
आखिरी 3 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, संजू सैमसन, शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल।












Click it and Unblock the Notifications