Virat Kohli Property: क्या विराट ने भाई को नहीं दिया है 80 करोड़ का बंगला? विकास कोहली ने खुद बताया सच!
Virat Kohli Property: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों चर्चा में हैं। ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली बल्ले से रनों का अंबार लगाना चाहेंगे। लेकिन इस दौरान उनकी गुड़गांव स्थित आलीशान संपत्ति को लेकर भी फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने अपने DLF सिटी फेज-1 में बने करीब 80 करोड़ रुपये के बंगले की जिम्मेदारी अपने बड़े भाई विकास कोहली को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि विराट ने इस प्रॉपर्टी के लिए अपने भाई को जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है।
क्या कोहली ने भाई को दिया बंगला? (Virat Kohli Property)
दरअसल, विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ लंदन में रह रहे हैं। ऐसे में भारत में उनकी संपत्ति से जुड़े कानूनी और प्रशासनिक कार्यों को संभालना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि उन्होंने अपने बड़े भाई को कानूनी तौर पर अधिकृत किया है ताकि वे उनकी ओर से इस संपत्ति की देखभाल, रखरखाव या ज़रूरत पड़ने पर कोई कानूनी कामकाज कर सकें।

कोहली के भाई ने तोड़ी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विराट ने अपने भाई को बंगला दे दिया है। जिससे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें फैलने लगीं। इन अफवाहों पर अब खुद विकास कोहली ने इशारों में जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि मुझे इन दिनों फैली गलत खबरों और झूठी सूचनाओं पर कोई हैरानी नहीं है। कुछ लोग इतने फ्री हैं कि उनके पास ऐसे कामों के लिए काफी वक्त है... उन्हें शुभकामनाएं।
आखिर किसका है 80 करोड़ का बंगला
विकास के इस बयान से साफ है कि जो बातें फैलाई जा रही थीं, उनमें सच्चाई नहीं है। दरअसल, पावर ऑफ अटॉर्नी का मतलब यह नहीं होता कि संपत्ति किसी को दे दी गई है। यह सिर्फ एक कानूनी अधिकार पत्र होता है, जिसके ज़रिए कोई व्यक्ति अपने भरोसेमंद रिश्तेदार या एजेंट को अपनी जगह कुछ काम करने की अनुमति देता है। साफ तौर पर कहें तो विराट कोहली ने सिर्फ अपनी प्रॉपर्टी के प्रबंधन की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है, न कि इसे किसी को ट्रांसफर किया है। यानी 80 करोड़ का बंगला अब भी विराट कोहली का ही है, बस उसे संभालने की जिम्मेदारी फिलहाल उनके भाई के पास है।












Click it and Unblock the Notifications