RR vs RCB: मैच से पहले विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ के सामने जोड़े हाथ, घुटने पर बैठकर लगाया गले, Video
IPL 2025 के रोमांच से पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मैच से पहले विराट कोहली अपने पूर्व कोच राहुल द्रविड़ से ऐसे मिले कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कोहली ने द्रविड़ के सामने हाथ जोड़कर नमस्कार किया, फिर घुटनों पर बैठकर उन्हें गले लगा लिया। इस नॉर्मल से दिखने वाले वीडियो में एक गहरा सम्मान भी झलक रहा था। व्हीलचेयर पर बैठे द्रविड़ के चेहरे पर मुस्कान थी और उनके साथ बैठे संजू सैमसन भी इस लम्हे पर मुस्कुरा उठे।

कोहली-द्रविड़: क्रिकेट से आगे की बॉन्डिंग
विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की यह दोस्ती सिर्फ मैदान की सीमाओं तक सीमित नहीं है। दोनों ने 2021 से 2024 तक भारतीय टीम के लिए एक साथ काम किया और टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत जैसे कई ऐतिहासिक पल साझा किए। बारबाडोस में वर्ल्ड कप जीत के बाद द्रविड़ ने मजाक में कोहली से कहा था- 'अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतनी बाकी है!'
अब जबकि कोहली ने टी20I से संन्यास ले लिया है और द्रविड़ RR के मेंटर के रूप में लौटे हैं, उनकी यह कैमरे पर कैद बॉन्डिंग फैंस को पुराने दिनों की याद दिला गई।
RR vs RCB: एक जोरदार टक्कर की तैयारी
मैदान के बाहर जहां दोस्ती की गर्माहट दिखी, वहीं अब दोनों टीमें के मैच रोमांचक मैच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स, जो अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस से 58 रन से हार गई थी, वापसी की कोशिश करेगी। कप्तान संजू सैमसन अब तक 178 रन बना चुके हैं और उनके साथ हेटमायर, रियान पराग और ध्रुव जुरेल से भी उम्मीदें होंगी। गेंदबाज़ी में जोफ्रा आर्चर और हसरंगा पर ज़िम्मेदारी होगी कि वो विराट एंड कंपनी को रोकें।
वहीं RCB ने अब तक 5 में से 3 मैच जीते हैं। विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं। कोहली 186 रन और दो अर्धशतक के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं। फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार और लियम लिविंगस्टोन टीम को बैलेंस देते हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड गेंद से असरदार साबित हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications