'सौरव गांगुली बाहर, चेतन शर्मा बाहर, विराट कोहली अब भी डटे हुए हैं', फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
बीसीसीआई ने टीम इंडिया की सीनियर सिलेक्शन कमेटी से चेतन शर्मा को हटा दिया है। उनके साथ ही पूर्व तेज गेंदबाज देबाशीष मोहांती, पूर्व बाए हाथ के स्पिनर सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को भी हटा दिया गया है। यानी अब नई चयन समिति का गठन होगा।
Recommended Video
चेतन शर्मा ने 2020 में जोशी से पदभार संभाला था और वे दो साल तक इस पोस्ट पर बने रहे। इस दौरान भारत ने देश और विदेशों में कई द्विपक्षीय सीरीज जीती लेकिन जब बात आईसीसी ट्रॉफी की आई तो सूखा वैसे ही बरकरार रहा जैसा की 9 साल से चला आ रहा है। भारत ने इस दौरान लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप देखे और दोनों में बुरी तरह से मात खाई।

सौरव गांगुली बाहर, चेतन शर्मा बाहर
अब शायद अजीत अगरकर चेतन शर्मा की जगह संभाल सकते हैं और उनसे कहीं अधिक हाईप्रोफाइल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। वे युवाओं को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। ऐसे में बोर्ड ने पांच पोजिशन को खाली कर दिया है और इन पर आवेदन के लिए कुछ नियम-शर्ते तय की गई हैं।
विराट कोहली ऐसे खिलाडी़ रहे जिन्होंने चेतन शर्मा के कार्यकाल में अपनी कप्तानी का पतन देखा। उन्होंने टी20 से खुद कप्तान छोड़ी थी लेकिन बाद में चेतन शर्मा एंड कंपनी ने उनको वनडे से भी हटा दिया जिसके चलते विराट एकमात्र बची हुई टेस्ट कप्तानी भी खुद ही त्याग देते हैं और रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट का अगला कप्तान बनाया जाता है। रोहित की उम्र भी कोहली की तरह काफी अधिक हो चुकी है ऐसे में उनका तीनों फॉर्मेट में एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना ही बेतुका लगता है पर यहां तो वे तीनों में कप्तान भी हैं।

कोहली के फैंस खुश हो रहे हैं
शर्मा के जाने को लेकर कोहली के फैंस खुश हो रहे हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ी की जीत के तौर पर भी बीसीसीआई के इस फैसले को देख रहे हैं। एक फैन लिखते हैं, कोहली की कप्तानी जाने में चेतन शर्मा और गांगुली की जोड़ी अहम रही और अब दोनों को ही बाहर कर दिया गया है, विराट अभी भी देश के बेस्ट परफॉर्मर हैं।
एक और फैन सौरव गांगुली, चेतन शर्मा के आगे टिक करते हैं। साथ ही कोहली की फॉर्म पर टिक करके हंसने की इमोजी लगाते हैं। एक फैन तो याद भी दिलाते हैं कि 18 नवंबर के ही दिन कोहली को वनडे की कमान से हटाया गया था और एक साल बाद इसी दिन चेतन शर्मा को हटा दिया गया। फैंस गांगुली के साथ शर्मा के जाने पर काफी खुशी जता रहे हैं। ये कोहली के फैंस हैं।
मीम्स बनाकर भी वीडियो पोस्ट की गई है
विराट कोहली की कई मीम्स बनाकर भी वीडियो पोस्ट की गई है जहां पर चेतन शर्मा के बाहर जाने के मजे लेते फैंस पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक फैन कहते हैं कि सिलेक्टर के तौर पर चेतन शर्मा की उपलब्धियां देखिए-
कोहली को कप्तानी से हटा दिया, युजवेंद्र चहल को टी20 वर्ल्ड कप 2021 से हटाया, टेस्ट स्पेशलिस्ट आर अश्विन को टी20 में लेकर आ गए। थैंक्यू बीसीसीआई आपने चेतन शर्मा को हटाया।












Click it and Unblock the Notifications