'शर्म-हया बेच दिया साहब, दुनिया वाले गधे नहीं हैं', आखिर क्यों इरफान पठान पर भड़के फैंस, जानें वजह

Ranji Trophy, Virat Kohli News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी में वापसी बेहद खराब रही। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच खेले गए मैच में वह 15 गेंदों पर सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने बोल्ड किया, जिन्होंने बेहतरीन गेंद पर उनका ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।

13 सालों बाद कोहली की वापसी (Ranji Trophy, Virat Kohli News)

कोहली की रणजी ट्रॉफी में वापसी लगभग 13 सालों में हुई थी। उनका आखिरी मैच नवंबर 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ था। 13 साल पहले खेले गए मैच में उन्होंने पहली पारी में 19 गेंदों पर 14 रन बनाए और दूसरी पारी में 43 रन जोड़े। हालांकि, उस मुकाबले को वीरेंद्र सहवाग के शतक के बावजूद दिल्ली की टीम छह विकेट से हार गई।

Ranji Trophy

कोहली ने किया निराश

रणजी ट्रॉफी में कोहली का भाग लेना आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अहम तैयारी मानी जा रही है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने इस टूर्नामेंट में स्टार बल्लेबाज के लिए विशेष व्यवस्था की है। इन घरेलू मैचों में उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के अभियान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हालांकि, पहली पारी में कोहली ने बल्ले से निराश किया और सिर्प 6 रन बनाकर आउट हो गए।

इरफान पठान ने किया ट्वीट

विराट कोहली के आउट होने के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने ट्विट किया। इरफान ने लिखा कि भारतीय घरेलू क्रिकेट खास तौर पर लाल गेंद से अनोखी चुनौतियां पेश करता है। ये सर्दियों के महीनों में सामने आती हैं। पिचों में बहुत कुछ होता है और ऐसे गेंदबाज़ जिनका आपने कभी सामना नहीं किया है, वे आपको वाकई चौंका सकते हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि उत्तरी भारत में काली मिट्टी पिच के व्यवहार को बदल देती है, जबकि भारत के पश्चिमी भाग में वही गेंदबाज़ आपको बिल्कुल नए तरीके से परख सकता है। आप रन बना सकते हैं या आउट हो सकते हैं, लेकिन इसमें इससे कहीं ज़्यादा है। यही वजह है कि मैं मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों से घरेलू क्रिकेट में ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने की वकालत कर रहा हूं।

फैंस का फूटा गुस्सा

इरफान के इस ट्वीट पर लगातार फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसी बातें कहीं और करना सर, रोहित को लेकर आपकी ओर से एक भी ट्वीट नहीं आया? शरम हया बेच दिया साहब...दुनिया वाले गधे नहीं हैं जो इधर आके पीआर कर रहे हों। इसके अलावा भी कुछ फैंस ने इरफान को खरी-खोटी सुनाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+