कभी इस क्रिकेटर के इश्क में गिरफ्तार थीं Amrita Arora, फिर सहेली की पति पर आया दिल और रचा ली शादी

Bollywood actress Amrita Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा आज यानी 31 जनवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता अरोड़ा का जन्म 31 जनवरी साल 1981 में मुंबई में हुआ था। मलाइका अरोड़ा अमृता अरोड़ा की बड़ी बहन हैं। अपनी खूबसूरती के कारण ये दोनों ही बहने फैंस के बीच सुर्खियां बटोरती रहती हैं। 44 साल की उम्र में भी अमृता अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू ( Bollywood actress Amrita Arora)

1981 में जन्मी अमृता अरोड़ा ने अपनी बहन मलाइका की तरह ही वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। अमृता ने 2002 में रिलीज हुई फिल्म कितने दूर कितने पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उनकी सफल फिल्म एक्शन कॉमेडी आवारा पागल दीवाना थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में देखीं।

Amrita Arora 1

क्रिकेटर से हुआ था प्यार

इसके बाद अमृता लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं। साल 2004 में पाकिस्तान में रहने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ उनके अफेयर की अफवाहें सामने आने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस्मान क्रिकेट मैच के लिए भारत आए थे, जहां उनकी मुलाकात अमृता से हुई, जिसके बाद दोनों में प्यार हो गया। हालांकि, उनका अफेयर ज्यादा दिनों तक नहीं चला और शादी तक नहीं पहुंच पाया।

सहेली की पति पर आया दिल

उस्मान अफजल से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की। शकील अमृता के कॉलेज के दिनों के दोस्त थे, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए और शकील ने अमृता से दोबारा जुड़ने से पहले किसी और से शादी कर ली थी। हालांकि, 2005 में अमृता और शकील के बीच फिर से रिश्ता बन गया। इससे शकील की पहली शादी में तनाव पैदा हो गया। 2008 में शकील ने अपनी पत्नी निशा को तलाक दे दिया और उसी साल उसने अमृता से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निशा अमृता की सहेली थीं।

अलग-अलग रीति-रिवाज से की शादी

अमृता और शकील ने तीन अलग-अलग धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। सबसे पहले उन्होंने चर्च में ईसाई रीति-रिवाज से शादी की, जहां करीना कपूर और अर्पिता खान उनकी ब्राइड्समेड थीं, और अमृता की बड़ी बहन मलाइका मेड ऑफ ऑनर थीं। इसके बाद उन्होंने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की और बाद में पंजाबी रीति-रिवाज से भी शादी की। इस जोड़े के दो बेटे अज़ान और रयान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+