Kohli ने Kishore Kumar के बंगले को रेस्टोरेंट में बदला, वीडियो शेयर कर दिखाई अंदर की झलक; इस दिन होगी ओपनिंग
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली खेल के मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी छाए रहते हैं। वह अक्सर अपने रिकॉर्ड्स के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं।
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली खेल के मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी छाए रहते हैं। वह अक्सर अपने रिकॉर्ड्स के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। हाल ही में विराट ने फेमस गायक किशोर कुमार का बंगला 'गौरी कुंज' लीज पर लिया था। उन्होंने अब इसे एक रेस्टोरेंट में बदल दिया है। भारतीय क्रिकेटर ने इसका नाम 'वन8 कम्यून' रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने रेस्टोरेंट की झलक दिखाई है। वीडियो में कोहली ने बताया है कि ग्राहको आकर्षित करने के लिए उन्होंने फूड पर फोकस किया है। कोहली ने बताया कि रेस्टोरेंट की ओपनिंग 8 अक्टूबर को हो रही है।

किशोर कुमार के फैंन हैं कोहली
वीडियो में देखा जा सकता है कोहली एक्टर मनीष पॉल को रेस्टोरेंट दिखा रहे हैं। इस दौरान दोनों खाने से जुड़ी अपनी-अपनी पुराने यादे भी शेयर कर रहे हैं। वेन्यू के सिलेक्शन पर कोहली ने कहा कि वह किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने "मेरे महबूब कयामत होगी" भी गाया। विराट ने कहा कि, "उनके गीतों ने वास्तव में मुझे छुआ है। एक व्यक्ति ने मुझसे पूछा कि आप किससे मिलना चाहते हैं, मैंने हमेशा किशोर दा कहा क्योंकि वह सिर्फ करिश्माई थे।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली ने जुहू में प्रॉपर्टी को पांच साल के लिए लीज पर लिया है।
View this post on Instagram

कई आउटलेट हैं
यह पहली बार नहीं है जब कोहली ने हॉस्पिटैलिटी कारोबार में कदम रखा हो। वह 'वन8 कम्यून' नाम के रेस्टोरेंट की एक चेन के मालिक हैं। इस चेन के दिल्ली, कोलकाता और पुणे में आउटलेट हैं। एक शानदार क्रिकेटर होने के अलावा विराट के पास अन्य बिजनेस भी हैं। उन्होंने 'Wrogn' नाम के एक अन्य ब्रांड में भी निवेश किया है। एशिया कप 2022 में फॉर्म में वापसी करने वाले विराट अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है।

विराट कोहली का करियर
कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 102 टेस्ट मैच की 173 पारियों में 49.53 की औसत और 55.68 के स्ट्राइक रेट से 8074 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट मैच में 28 अर्धशतक और 27 शतक जड़े हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 254 रन है। 262 एकदिवसीय मुकाबलों में कोहली ने 57.68 की औसत और 92.83 के स्ट्राइक रेट से 12344 रन जड़े हैं। कोहली ने वनडे में 64 अर्धशतक और 43 शतक ठोके हैं। वहीं 109 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उन्होंने 3712 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 33 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications