IND vs SA: विराट कोहली के संन्यास के बाद कोच का बड़ा खुलासा, बताया टेस्ट-वनडे से कब होंगे रिटायर

Virat Kohli: विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के बाद जिस तरह संन्यास की घोषणा की है, यह हर किसी को हैरान करने वाला फैसला है। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में बेहतरीन अर्धशतक जमाते हुए धमाका कर दिया और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए।

फैन्स को तब निराशा हुई जब कोहली ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी। विराट कोहली के संन्यास को लेकर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कोहली का यह खुद का फैसला है। अन्य प्रारूप में कोहली के कब तक खेलने के सवाल पर भी बयान आया है।

virat kohli

विराट कोहली के संन्यास को लेकर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि वह देश के लिए टी20 लम्बे समय से खेल रहे थे। उन्होंने सोचा कि यह समय युवा खिलाड़ियों को जिम्मेदारी देने का है। कोहली के अंदर अभी काफी क्रिकेट बचा हुआ है और वह अन्य दो प्रारूप खेलते रहेंगे।

कोहली के कोच ने यह भी कहा कि मैं आश्वस्त हूँ कि कोहली अगले तीन से चार साल तक और खेलने वाले हैं। मैं कोहली को तब से जानता हूँ, जब वह 10 साल के भी नहीं हुए होंगे और मेरे पास आए थे। काफी यादें हैं। हर मैच से पहले और बाद में हम बात किया करते थे। हम उनकी सफलता को सेलिब्रेट करते थे और असफलता को एड्रेस करते थे।

यह लम्बा सफर रहा है और मुझे गर्व है कि उन्होंने अपने देश के लिए बेहतरीन काम किया। टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, अच्छा प्रयास किया और विराट ने जिम्मेदारी लेकर बैटिंग की। अहम मैच में उन्होंने बेहतरीन पारी खेल प्लेयर ऑफ़ द मैच जीता। संन्यास के बारे में लोग मुझे पूछे रहे हैं लेकिन उन्होंने वर्ल्ड कप जीता है और पीक पर छोड़ रहे हैं। यह उनका फैसला है। मैं उनके फैसले की सराहना करता हूँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+