IND vs BAN: विराट कोहली ने शतक जड़ रचा इतिहास, कोई भारतीय नहीं कर सका था ऐसा

India vs Bangladesh 3rd ODI, Virat Kohli: विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ 85 गेंदों में अपने इंटरनेशनल करियर का 72वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

 virat kohli

India vs Bangladesh 3rd ODI, Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ने का काम किया। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वनडे सीरीज के तीसरे मैच में विराट कोहली और ईशान किशन ने भारतीय टीम के लिए 290 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी निभाई। शुरुआती दो मैचों में हार झेलने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार वापसी की।

दूसरे विकेट के लिए 290 रन की साझेदारी

दूसरे विकेट के लिए 290 रन की साझेदारी

विराट कोहली और ईशान किशन के बीच दूसरे विकेट के लिए 290 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान ईशान किशन ने अपने वनडे करियर का दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया। ईशान किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाने का कारनामा किया। ईशान किशन के अलावा कोहली ने भी इस मुकाबले में इतिहास रचने का काम किया।

कोहली ने बांग्लादेश में रचा इतिहास

कोहली ने बांग्लादेश में रचा इतिहास

विराट कोहली बांग्लादेश में 1000 वनडे रन बनाने वाले पहले भारती बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने 18 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार किया। विराट कोहली के अलावा भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका है। कोहली ने अपने वनडे करियर का 44वां और इंटरनेशनल क्रिकेट में 72वां शतक पूरा किया। साल 2019 के बाद कोहली के बल्ले से शतक नहीं निकला था, ऐसे में 2023 वर्ल्ड कप से पहले उनका फॉर्म में आना टीम के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

बांग्लादेश: एनामुल हक, लिटन दास (कप्तान), यासिर अली, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+