Virat Kohli ने किया वीर जवानों के बलिदानों को सलाम, गंभीर ने लिखा- मेरा देश, मेरी पहचान, रोहित ने भी जीता दिल

Virat Kohli celebrate 79th Independence Day: आज देशभर में आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया। इस ऐतिहासिक मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

विराट कोहली ने शेयर की स्टोरी (Virat Kohli celebrate 79th Independence Day)

15 अगस्त को हर कोई अपने तरीके से खास तरीके से मना रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी इस मौके पर अपने फैंस के लिए खास मैसेज शेयर किया। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तिरंगे की तस्वीर के साथ एक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने देश के वीर जवानों को याद करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Virat Kohli 1

कोहली ने किया जवानों के बलिदानों को सलाम

कोहली ने अपनी स्टोरी में लिखा कि आज हम आजादी में मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि हमारे वीर जवानों ने साहस के साथ खड़े रहकर देश की रक्षा की। हम इस खुशी के मौके पर उनके बलिदानों को सलाम करते हैं। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद। उनकी इस पोस्ट के साथ तिरंगा लहराता नजर आ रहा है और पृष्ठभूमि में देशभक्ति गीत 'वंदे' बज रहा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस भी काफी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर कोहली की तारीफ कर रहे हैं।

वीवीएस लक्ष्मण ने कही बड़ी बात

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट के जरिए सभी को इस दिन की शुभकामनाएं देने का काम किया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण, जिन्होंने 2001 में कोलकाता टेस्ट में राहुल द्रविड़ के साथ ऐतिहासिक 376 रन की साझेदारी कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, ने ट्वीट किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर उन अनगिनत बलिदानों को याद करें जिन्होंने हमें आजादी का उपहार दिया। आइए हम हर दिन एक उज्ज्वल और मजबूत भारत बनाने का प्रयास करें, जिस पर हमारी आने वाली पीढ़ियां गर्व करेंगी। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिंद!

इरफान पठान ने कही ये बात

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने लिखा कि हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! हमारी आजादी मुश्किल से हासिल हुई थी। हमारा कर्तव्य है कि इसे भावना, कार्य और एकता में जिंदा रखें। जय हिंद! टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी सरल शब्दों में अपने देशप्रेम को व्यक्त करते हुए लिखा कि स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

रोहित-गंभीर ने जीता दिल

युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए 4 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा अपने देश के लिए खेलना है। भारत का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत शुभकामनाएं। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर पांच नंबर की जर्सी पहने एक फोटो शेयर की और लिखा- मेरा देश, मेरी पहचान, मेरी जिंदगी, जय हिंद। रोहित शर्मा ने तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+