IND vs AUS: फाइनल में विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

India vs Australia, World Cup Final 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के लिए महामुकाबला जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया फिलहाल, मुश्किल स्थिति में है। पैट कमिंस ने विराट कोहली (54) को आउट कर अहमदाबाद की भीड़ को खामोश कर दिया है। भारत ने 148 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं।

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में 50 से अधिक स्कोर दर्ज करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक बनाया।

virat kohli

अहमदाबाद में कोहली ने शानदार अर्धशतक बनाकर भारत को नाजुक स्थिति से उबारने में अहम भूमिका निभाई। अपनी इस पारी के साथ ही कोहली एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल और सेमीफाइनल दोनों में 50 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र भारत और सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।

इस खास लिस्ट में शामिल हुए विराट कोहली
कोहली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रियरली (1979), ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड बून (1987), पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (1992), श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज अरविंदा डी सिल्वा (1996), न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ग्रांट इलियट (2015) और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (2015) की खास सूची में शामिल हो गए हैं।

कोहली एकदिवसीय विश्व कप में दो बार लगातार पांच बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 2019 विश्व कप में यह उपलब्धि हासिल की और 2023 वनडे विश्व कप में भी यही कारनामा दोहराया है। वनडे विश्व कप में केवल दो बल्लेबाज कोहली और स्मिथ ने यह उपलब्धि हासिल की है।

29वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस द्वारा क्लीन बोल्ड होने से पहले कोहली ने 63 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 54 रन बनाए। उन्होंने पांच गेंदों के अंतराल में दो विकेट खोने के बाद भारत की पारी को व्यवस्थित करने के लिए केएल राहुल के साथ 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

ग्लेन मैक्सवेल के हाथों आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में 47 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई। श्रेयस अय्यर जल्द ही अपने कप्तान के पीछे पवेलियन लौट गए जिससे भारत का स्कोर 3 विकेट पर 81 रन हो गया।दिलचस्प बात यह है कि भारत कभी भी वनडे विश्व कप फाइनल में टॉस हारकर नहीं हारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+