6 महीने बाद मैदान पर लौट रहे हैं विराट कोहली, खतरे में सचिन तेंदुलकर का यह धांसू रिकॉर्ड!

Virat Kohli world record: भारतीय क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली छह महीने के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वे नीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे। टी-20 और टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके कोहली का पूरा ध्यान अब साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है, जिसके सफर की शुरुआत इस सीरीज से होने जा रही है।

वनडे सीरीज में कोहली कर सकते हैं बड़ा कमाल (Virat Kohli world record)

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला विराट कोहली के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। यदि इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो यह उनके वनडे करियर की 300वीं पारी होगी। लगभग दो दशकों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमाने वाले कोहली का 300 पारियों तक लगातार फिटनेस बनाए रखना खेल के प्रति उनके अनुशासन और भूख को बताता है।

Virat Kohli 1

निशाने पर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस कमबैक सीरीज में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का एक बड़ा मौका है। वे वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने से महज 203 कदम दूर हैं। यदि वे इस सीरीज में यह आंकड़ा छू लेते हैं तो वे दुनिया में सबसे तेज 15 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिन्होंने 359 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था, जबकि कोहली अभी सिर्फ 299 पारियां खेल चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय

इसके साथ ही वे म 15 हजार वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। कोहली ने अब तक खेले अपने वनडे करियर में गजब का प्रदर्शन किया है। वनडे में 311 मैचों के 299 पारियों में विराट कोहली ने 14,797 रन बनाए हैं। कोहली ने 54 शतक और 77 अर्धशतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस दौरान उनका औसत 58.71 का रहा है।

कोहली ने अपना आखिरी वनडे मैच इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और बाद में चोट के कारण वे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। कोहली का पूरा फोकस अब केवल 50 ओवर के फॉर्मेट पर है। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि वे इंग्लैंड के खिलाफ अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+