Virat Kohli- Anushka Sharma: पहली मुलाकत पर अनुष्का ने कोहली को I Love You नहीं बल्कि ये कहा था
Virushka: विराट-अनुष्का ने प्यार, समर्पण और रिलेशनशिप की एक नई परिभाषा तय की है, जिसको दुनिया सलाम करती है, दोनों प्यारी सी बेटी वामिका के मम्मी-पापा हैं।

Virat Kohli On Dating Anushka Sharma: टीम इंडिया के ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शामिल विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को पांच साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबा डेट किया लेकिन कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत नहीं की थी। हालांकि दोनों अपनी-अपनी फील्ड के काफी चर्चित चेहरे हैं और इसलिए दोनों जब भी साथ नजर आते थे तो उन्हें लेकर चर्चाएं खूब होती थीं लेकिन अब इतने समय बाद कोहली ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ कहा है, जिसे सुनने के बाद 'मेड फॉर इच अदर' वाला ये कपल काफी चर्चित हो गया है।

लवलाइफ के बारे में खुलकर बात की
दरअसल मंगलवार को अपने प्यारे दोस्त एबी डिविलियर्स के साथ यूट्यूब पर ‘द 360 शो' के लाइव सेशन में कोहली ने अपनी लवलाइफ के बारे में बात की।
'अरे हमने पहले बातें की, फिर हम में दोस्ती हुई'
उन्होंने कहा कि 'मैं और अनुष्का जब मिले थे तो वो मुलाकात काफी अजीब थी, ऐसा नहीं है कि हमने मिलते ही डेटिंग शुरू कर दी, अरे हमने पहले बातें की, फिर हम में दोस्ती हुई और फिर लगा कि अब हम दोस्त से ज्यादा हैं।'

'मुझे उनकी हाईट के बारे में सही से पता नहीं था'
कोहली ने हंसते हुए कहा कि 'बात साल 2013 का है, जब मुझे मेरे मैनेजर से पता चला था कि मेरा एक एड शूट अनुष्का के साथ होने वाला है। मैं अनुष्का की फिल्में देख चुका था, बतौर फैन पसंद भी करता था, दिल में सम्मान भी था लेकिन सच कहूं मैं उनसे मिलने से पहले थोड़ा नर्वस हो गया था। सोच रहा था कि कैसे उनसे मिलूंगा? कैसे बात करूंगा? मिलते ही क्या कहूंगा? और यही सब सोचते-सोचते मैं सेट टाइम पर पांच मिनट पहले पहुंच गया था लेकिन तब तक मुझे उनकी हाईट के बारे में सही से पता नहीं था।'

'क्या आप इससे बड़ी हील नहीं पहन सकती थीं?'
फिलहाल मैं एड शूट के लिए सेट पर पहुंचा तो उन्होंने नार्मल हील पहन रखी थी और उसमें भी वो मुझसे लंबी दिख रही थीं। पता नहीं मुझे उस वक्त क्या हुआ, मैंने बड़ी ही बेवकूफी के साथ पूछा कि 'क्या आप इससे बड़ी हील नहीं पहन सकती थीं?'
उसने बोला-ला 'Excuse Me'
जिस पर अनुष्का ने बड़ी ही हैरानी भरी निगाहों से मेरी ओर देखा और बोला 'Excuse Me', उसके बाद मुझे महसूस हुआ कि मैंने मूर्खता कर दी है।'

'हुआ करता था मतलब?'
फिलहाल एड शूट हुआ, हम में बातें होने लग गईं, हम दोस्त बन गए और फिर मुझे खुद से ये लगने लगा क। ये मैंने मन ही मन मान लिया था और उसे बिना अपने दिल की बात बताए ही मैंने उसे एक मैसेज भेज दिया, जिसमें मैंने लिखा था कि ' मैं सिंगल हुआ करता था, तो मैं यह करता था या वो करता था...', तो उसने पलट कर पूछा कि 'हुआ करता था मतलब?' 'तब मुझे एहसास हुआ कि ये क्या बोल रहा हूं।'
'मैं एक बेहतर इंसान बन पाया हूं'
मालूम हो कि साल 2017 में इटली में अनुष्का संग शादी रचाने वाले विराट कोहली आज एक बेटी वामिका के पिता हैं। उन्होंने अपने पिछले कई इंटरव्यू में कहा है कि 'अनुष्का उनकी शक्ति हैं और जब से वो मेरी लाइफ में आईं, मैं एक बेहतर इंसान बन पाया हूं। अनुष्का और वामिका के बिना मैं अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता हूं।'
मीडिया ने 'virushka' नाम दिया
मालूम हो कि क्रिकेट-बॉलीवुड की इस खूबसूरत रोमांटिक जोड़ी को मीडिया ने 'virushka' नाम दे रखा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications