World Cup: भारत-अफगानिस्तान मैच में विराट और नवीन उल हक के बीच जो हुआ, ऐसी किसी को नहीं थी उम्मीद

Virat Kohli and Naveen Ul Haq: आईपीएल में नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच झगड़े ने काफी तूल पकड़ा था। दोनों के बीच हुए इस झगड़े के बाद जुर्माना भी लगा था। नवीन उल हक इसके बाद भी इन्स्टाग्राम पर काफी स्टोरी डालते रहे थे लेकिन वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा।

दिल्ली में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान नवीन उल हक के सामने विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। उम्मीद की जा रही थी कि कुछ गर्मागर्म होगा लेकिन हुआ इसका बिलकुल उल्टा। नवीन और विराट कोहली ने एक-दूसरे को गले लगाया।

naveen and kohli

विराट कोहली जब नॉन स्ट्राइक छोर आए तो नवीन उल हक के साथ कुछ बात हुई और इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की पीठ थमथपाई और गले लगा लिया। यह दृश्य तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कॉमेंट्री बॉक्स में भी चर्चा हुई। गौतम गंभीर कॉमेंट्री कर रहे थे।

कॉमेंट्री बॉक्स में कोहली और नवीन के बीच हुए इस घटनाक्रम की सराहना की गई। हालांकि गंभीर ने दर्शकों को कहा कि कोई भी दूसरे देश का खिलाड़ी आता है, तो उसे ट्रोल नहीं करना चाहिए। इससे पहले नवीन उल को देखकर दर्शकों ने कोहली-कोहली के नारे लगाये थे।

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान नवीन उल हक को खेलने का मौका मिला था। तब फैन्स ने कोहली के नारों से स्टेडियम को गूंजा दिया था। इसके बाद वह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे, तब भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इसके बाद कोहली और नवीन की तरफ से बेहतरीन संकेत देखने को मिला। इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+