पीएम मोदी से मिलने के बाद कोहली ने क्या कहा? रविन्द्र जडेजा और सूर्या ने भी दी बड़ी प्रतिक्रिया

टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वापस आने के बाद टीम इंडिया से पीएम मोदी ने आज दिल्ली में अपने निवास पर मुलाक़ात की। खिलाड़ियों और उनके परिवार के सदस्यों की बस भरकर वहां गई थी। मोदी से मुलाक़ात की तस्वीरें प्लेयर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है।

कोहली ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात के बाद इन्स्टाग्राम पर लिखा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात बड़े सम्मान की बात है। हमें प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित करने के लिए आपका धन्यवाद सर। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव, पन्त, जडेजा और पन्त आदि सभी खिलाड़ी वहां थे।

pm modi kohli and jadeja

जडेजा ने लिखा कि हमारी अविश्वसनीय वर्ल्ड कप जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ एक प्रेरणादायी मुलाक़ात। जडेजा के साथ उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा भी मौजूद थीं। वह गुजरात के जामनगर विधानसभा सीट से एमएलए है। सूर्यकुमार यादव ने भी एक पोस्ट डाला।

सूर्या ने लिखा कि वर्ल्ड चैम्पियन के रूप में हमारे आदरणीय प्रधानमन्त्री से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। सर, आपकी सराहना, प्रेरणा और गर्व के शब्दों ने हमें बेहतर काम करते रहने और अपना झण्डा ऊंचा रखने की प्रेरणा दी है।

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में भारतीय टीम जब वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी, उस समय नरेंद्र मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गए थे। भारतीय टीम के खेल की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा था कि हार और जीत होती रहती है। अब भारतीय टीम ने उस दर्द पर मरहम लगाते हुए कप जीतकर फिर से पीएम मोदी से मुलाक़ात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+